Politics

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द,भाजपा के तीनों उम्मीदवार निर्वाचित

तेलंगाना में दर्ज मामले की जानकारी छिपाने के आरोप के बाद रिटर्निंग ऑफिसर मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया और सुप्रीम कोर्ट से भी नहीं मिली राहत।

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। तेलंगाना में दर्ज मामले की जानकारी छिपाने के आरोप पर रिटर्निंग ऑफिसर ने मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया। इस फैसले को चुनौती देने वाली कांग्रेस की याचिका को भी सुप्रीम कोर्ट ने भी खारिज कर दी। इसके बाद भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, प्रदेश सचिव रजनीश अग्रवाल और मछुआरा कल्याण बोर्ड अध्यक्ष महेश केवट निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए।

भाजपा के तीनों उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित
कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के बाद राज्यसभा चुनाव में भाजपा की राह आसान हो गई। इसके बाद भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, प्रदेश सचिव रजनीश अग्रवाल और मछुआरा कल्याण बोर्ड अध्यक्ष महेश केवट निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। भाजपा ने इसे अपनी संगठनात्मक मजबूती और राजनीतिक रणनीति की सफलता के रूप में देखा। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन रद्द होने को कांग्रेस का अंदरूनी षड्यंत्र बताया और कहा कि आपसी गुटबाजी के चलते उन्होंने जानबूझकर यह गलती की।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस की अंदरूनी बहस और असंतोष
राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के बाद कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में असहज स्थिति देखने को मिली। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस नेता और वकील जेपी धनोपिया को बोलने के लिए कहा, जिस पर मध्य प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने उन्हें बीच में ही रोक दिया। इसके बाद दोनों नेताओं के बीच बहस शुरू हो गई। बहस के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र (जीतू) पटवारी ने दिग्विजय सिंह से बोलने का आग्रह किया, लेकिन उन्होंने बोलने से इनकार कर दिया। इस घटनाक्रम से कांग्रेस के भीतर समन्वय की कमी और रणनीतिक असमंजस की चर्चा तेज हो गई। वहीं, भोपाल और दिल्ली में प्रदेश कांग्रेस के विरोध प्रदर्शनों से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व सांसद नकुलनाथ की दूरी ने कांग्रेस के भीतर असंतोष और गुटबाजी खुलकर सामने आई।

Satheesan-Sudheeran Camp Pushes Kodikunnil for KPCC Chief

Maestro of the Soil: Legendary Filmmaker Bharathiraja Dies at 84

ट्रेजरी घोटाले में CID जांच तेज

Apple का नया iOS 27 बदल देगा आईफोन

Will MP Kalyan Banerjee Be the Next to Leave TMC?