Politics

मिशन-2027 के लिए भाजपा का चक्रव्यूह

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के लिए ओबीसी समाज को लामबंद करने मथुरा में जुटेगी भाजपा।

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव (मिशन-2027) को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी रणनीतिक तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में भाजपा ओबीसी मोर्चा आगामी 12 जुलाई को भगवान श्रीकृष्ण की पावन नगरी मथुरा में एक दिवसीय भव्य प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित करने जा रहा है। इस महत्वपूर्ण बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठनात्मक मजबूती को धार देना और पिछड़े वर्ग के लोगों को रिकॉर्ड संख्या में पार्टी की विचारधारा से जोड़ना है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मथुरा की धरती से बनने वाला यह चुनावी रोडमैप उत्तर प्रदेश की सियासत में भाजपा और एनडीए की राह को बेहद आसान और मजबूत बनाने का काम करेगा।

भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और यूपी सरकार में मंत्री नरेंद्र कश्यप ने इस महामंथन की तैयारियों को लेकर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस बैठक में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का जमावड़ा होने जा रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह शामिल होंगे। इसके साथ ही भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. के. लक्ष्मण सहित संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को मिलेगा। इस बैठक में ओबीसी समाज के कल्याण, सामाजिक समरसता और प्रकृति संवर्धन के तहत गौ-संरक्षण व पर्यावरण शुद्धिकरण का संकल्प भी दिलाया जाएगा।

उत्तर प्रदेश के कोने-कोने में पिछड़े वर्ग के बीच अपनी पैठ मजबूत करने के लिए भाजपा एक बेहद व्यापक और रणनीतिक खाका तैयार कर रही है। इस रणनीति के तहत, संगठन के निचले स्तर पर काम करने वाले जुझारू कार्यकर्ता और जिम्मेदार पदाधिकारी 'द्वार-द्वार दस्तक' देने का एक वृहद जन-जागरण अभियान शुरू करेंगे, जिसका सीधा मकसद हर नागरिक से सीधा संवाद स्थापित करना है। इस राष्ट्रव्यापी और राज्यव्यापी मुहीम का बुनियादी ध्येय देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के ओजस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल मार्गदर्शन में संचालित हो रहीं कल्याणकारी योजनाओं तथा अभूतपूर्व विकास परियोजनाओं की जमीनी हकीकत को समाज के आखिरी पायदान पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचाना है।

भाजपा नेतृत्व का यह दृढ़ विश्वास है कि सरकारी नीतियों का सीधा और सबसे ज्यादा फायदा समाज के पिछड़े, शोषित और जरूरतमंद तबके को मिला है। यही वजह है कि यह पूरा वर्ग आज एक बार फिर विकास की राजनीति के साथ कदम से कदम मिलाकर भाजपा के पक्ष में लामबंद हो रहा है।

उत्तर प्रदेश की कमान संभाल रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल एवं पारदर्शी नेतृत्व और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी प्रभाव के चलते भाजपा इस बार बेहद आश्वस्त नजर आ रही है। प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप ने पुरजोर दावा किया है कि 2027 का उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव भाजपा और एनडीए के पक्ष में पूरी तरह से एकतरफा साबित होने वाला है। विपक्ष के तमाम दावों को दरकिनार करते हुए प्रदेश की जनता एक बार फिर विकास, सुरक्षा और सुशासन के नाम पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व पर अपना अटूट विश्वास जताएगी और राज्य में भाजपा की प्रचंड बहुमत वाली सरकार की वापसी सुनिश्चित करेगी।

मप्र विधानसभा में यूसीसी विधेयक पारित

IUML supports Kerala Waqf Board reconstitution move

मुगलसराय सीट पर चुनावी सरगर्मी तेज

KSU row exposes fresh cracks within Kerala Congress

तय समय पर होंगे यूपी विधानसभा चुनाव