Info
Politics

भाजपा द्वारा विधानसभा उपचुनाव उम्मीदवारों की पहली सूची जारी

भाजपा ने 3 राज्यों के विधानसभा उपचुनाव उम्मीदवारों की सूची जारी की। सूची के तहत भाजपा ने उत्तराखंड की बदरीनाथ ,मंगलौर विधानसभा,मध्यप्रदेश की अमरवाड़ा विधानसभा और  हिमाचल प्रदेश विधानसभा की नालागढ़ , देहरा ,हमीरपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों का ऐलान किया। निवार्चन आयोग ने सात  राज्यों के 13 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 10 जुलाई को उपचुनाव कराने के लिए अधिसूचना जारी की हैं। वहीं मतगणना 13 जुलाई शनिवार को होगी।

उत्तराखंड में भाजपा ने बदरीनाथ विधानसभा सीट से पूर्व विधायक राजेंद्र भंडारी और मंगलौर विधानसभा सीट से करतार सिंह भड़ाना को टिकट दिया। राजेंद्र भंडारी ने 17 मार्च को कांग्रेस के विधायक पद से इस्तीफा दिया था और उसी दिन कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए थे। उत्तर प्रदेश और हरियाणा में कई बार विधायक रह चुके करतार सिंह भड़ाना मार्च में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे।इससे पहले करतार सिंह भड़ाना बसपा में भी रह चुके हैं ।वहीं करतार सिंह भड़ाना के पुत्र मनमोहन सिंह भड़ाना 12 मार्च को कांग्रेस छोड़कर हरियाणा भाजपा में शामिल हुए थे। गुर्जर जाति के करतार सिंह भड़ाना और मनमोहन सिंह भड़ाना के कारण भाजपा को हरियाणा में लाभ मिल सकता हैं।

मध्यप्रदेश के अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए भाजपा ने कमलेश शाह के नाम का ऐलान किया।  कमलेश शाह 29 मार्च को कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। कमलेश शाह ने मार्च में ही कांग्रेस विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था।

हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने सोलन जिले की नालागढ़ विधानसभा सीट से केएल ठाकुर, कांगड़ा जिले की देहरा विधानसभा सीट से होशियार सिंह और हमीरपुर विधानसभा सीट से आशीष शर्मा का नाम घोषित किया। यह तीनों निर्दलीय विधायक 23 मार्च को दिल्ली में भाजपा शामिल हुए थे। पर विधानसभा अध्यक्ष ने इस्तीफा स्वीकार नहीं किया। इस्तीफा देरी से स्वीकार होने के कारण अब उपचुनाव होने जा रहे हैं , जिसमें तीनों नेता भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। 

कांग्रेस पार्टी ने उपचुनावों के लिए अभी तक प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं। बसपा ने उत्तराखंड में  मंगलौर विधानसभा सीट पर पूर्व विधायक सरबत करीम अंसारी के बेटे उबैदुर रहमान उर्फ मोंटी को प्रत्याशी बनाया। बसपा बदरीनाथ विधानसभा सीट पर उपचुनाव नहीं लड़ेगी ।

Karwa Chauth 2024: A Glamorous Celebration of Love in Bollywood

BJP Announces Candidates for Kerala By-Elections

TasteAtlas' Best-Rated Drink: Filter Coffee Is A Global Favourite

China Wants To Be A Scientific Superpower

783 Cr ready for Wayanad Rehabilitation via SDRF:Centre tells HC