Politics

हमीरपुर लोकसभा में राजनीतिक दलों के लिए चुनौती

भाजपा से अनुराग ठाकुर हमीरपुर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे जबकि कांग्रेस ने अभी उम्मीदवार घोषित नहीं किया।

हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र में पहली बार भाजपा ,कांग्रेस आदि राजनीतिक दलों के लिए कड़ी चुनौती का वातावरण हैं। हिमाचल प्रदेश के 4 लोकसभा क्षेत्र कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर ,शिमला में मतदान 1 जून 2024 को और परिणाम 4 जून 2024 को तय होगा। हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र में 17 विधानसभा क्षेत्र हैं, जिसमें कांग्रेस के 10 , भाजपा के 5 और निर्दलीय 2 विधायक हैं ।

पर कांग्रेस के 6 बागी नेताओं को अदालत द्वारा अयोग्य ठहराएं जाने के कारण हिमाचल प्रदेश की 6 विधानसभा क्षेत्रों में 1 जून 2024 को उपचुनाव होंगे। इनमें से हमीरपुर लोकसभा के तहत  सुजानपुर,बड़सर,गगरेट,कुटलेहर विधानसभा क्षेत्र आते हैं जबकि कांगड़ा लोकसभा के तहत धर्मशाला विधानसभा और मंडी लोकसभा सीट के तहत लाहौल और स्पीति विधानसभा क्षेत्र हैं।

हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र का जातिगत समीकरण

हमीरपुर लोकसभा में बौद्ध-0.14%, ईसाई- 0.1%, जैन-0.03%, मुस्लिम -8.26%, अनुसूचित जाति-23.8%, अनुसूचित जनजाति-1.4%, सिख-1.83% , सवा पांच लाख -राजपूत , 3 लाख से अधिक ब्राह्मण और मल्लाह निर्णायक भूमिका में हैं।

भाजपा से अनुराग ठाकुर पुनः हमीरपुर लोकसभा से उम्मीदवार

पिछले 4 बार से भाजपा की तरफ से अनुराग ठाकुर ही हमीरपुर लोकसभा चुनाव का प्रतिनिधित्व तय करते आएं हैं। भाजपा ने वर्तमान समय में पुनः अनुराग ठाकुर को हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार घोषित किया हैं जबकि कांग्रेस की तरफ से अभी स्थिति साफ़ नहीं हैं। कांग्रेस में लखनपाल दत्त ,देवेन्द्र कुमार भुट्टो का नाम बागी नेताओं में शामिल होने के बाद सतपाल सिंह रायजादा का नाम लोकसभा उम्मीदवार के तौर पर चर्चा में हैं। सतपाल सिंह रायजादा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के काफी करीबी हैं। कांग्रेस अभी मजबूत उम्मीदवारों की तलाश कर रही हैं।

24 अक्टूबर 1974 को अनुराग सिंह ठाकुर का जन्म हमीरपुर के राजपूत परिवार में हुआ। उनके पिता  प्रेम कुमार धूमल हिमाचल प्रदेश के 2 बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं।वर्ष 2019 में अनुराग ठाकुर को संसद रत्न पुरस्कार से नवाजा गया। वर्तमान समय में अनुराग ठाकुर खेल, युवा मामलों के मंत्री सहित सूचना एवं प्रसारण मंत्री हैं।

हमीरपुर में नादौन विधानसभा से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और हरोली विधानसभा से उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री विधायक हैं। कांग्रेस सरकार ओपीएस , महिलाओं के लिए जारी निधि आदि उपलब्धियों,योजनाओं को जमीनी स्तर पर लोगों को बता रही हैं। वहीं अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के साथ -साथ अन्य क्षेत्रों के लिए भी सराहनीय कार्य किए हैं। हिमाचल प्रदेश के युवाओं की पहली पसंद अनुराग ठाकुर हैं वहीं इन्हे महिला व वरिष्ठ नागरिक भी पसंद करते हैं।

इंदौर में आयोजित 'यात्री परिवहन विजन समिट-2026' का शुभारंभ

मीरापुर विधानसभा में राजनीतिक हलचल

Keralam BJP rejig focuses on younger voters and 2029

Keralam CM Orders SIT Probe Into Messi Visit Irregularities

सोशल मीडिया पर छाएं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ