Politics

क्या देहरा में बीजेपी को चुनौती दे पाएंगी सीएम सुक्खू की पत्नी?

हिमाचल प्रदेश की 3 सीटों पर विधानसभा में से एक देहरा विधानसभा सीट पर सीएम के पत्नी कमलेश ठाकुर चुनावी मैदान में है।

कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है देहरा विधानसभा

देहरा विधानसभा कांगड़ा जिले के अंतर्गत आती है। लेकिन इसका संसदीय क्षेत्र हमीरपुर है। कमलेश ठाकुर का मायका भी नलसूहा गांव में है, जो जसवां परागपुर क्षेत्र में आता है। लेकिन इसका उप मंडल देहरा है। देहरा विधानसभा से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu) की पत्नी कमलेश ठाकुर (kamlesh thakur) कांग्रेस के टिकट पर उपचुनाव लड़ रही है। हालांकि इस सीट पर बीजेपी को चुनौती देना बड़ी चुनौती है।

कमलेश ठाकुर की लोकसभा चुनाव लड़ने की भी चर्चा चल रही थी

देहरा विधानसभा (Dehra Assembly) में उप चुनाव के चलते आदर्श आचार संहिता लागू है। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से कमलेश ठाकुर को बीजेपी के अनुराग ठाकुर के सामने चुनाव लड़ाने की चर्चा चली थी। लेकिन अब ऊना से पूर्व विधायक सतपाल रायजादा (Satpal Raizada) उनके सामने लड़ रहे हैं।

कमलेश ठाकुर का बीजेपी के होशियार सिंह से मुकाबला

कमलेश ठाकुर को सर्वेक्षण और स्थानीय नेताओं से मिली प्रतिक्रिया के आधार पर टिकट मिला है। इनका देहरा विधानसभा उप चुनाव में दो बार के निर्दलीय विधायक रहे होशियार सिंह (Hoshiyaar Singh) से होगा। होशियार सिंह इस बार बीजेपी के टिकट पर यह उप चुनाव लड़ेंगे।

देहरा विधानसभा सीट पर कांग्रेस को अब तक जीत हासिल नहीं हुई

देहरा विधानसभा सीट पर 2010 में हुए परिसीमन के बाद से ये वीआईपी सीट बन गई है। लेकिन कांग्रेस (Congress) इस सीट पर अभी तक जीत हासिल नहीं कर सकी है। 2012 में बीजेपी से रविंद्र सिंह रवि ने चुनाव में जीत हासिल की थी। इसके बाद दो विधानसभा चुनावों में (2017 और 2022 ) में निर्दलीय विधायक होशियार सिंह इस सीट पर जीतते आ रहे थे। लेकिन बीजेपी (BJP) में शामिल के बाद से वे फिर चुनावी मैदान में हैं।

Telugu States ISIS Bust Exposes Digital Radicalisation Network

AP vs TG at Srisailam Dam: A Fresh Interstate Flashpoint Emerges!

अब बैंक अकाउंट भी होगा 'पोर्ट'

Two Visions Clash: Amaravati Wins, MA-VI-GUN Debate Rises

Climate Whiplash: South Sees Extreme Heat & Thunderstorms