Info
Politics

अरुणाचल प्रदेश में एक बार फिर भाजपा सरकार

भाजपा नेता पेमा खांडू ने तीसरी बार अरुणचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।

पेमा खांडू ने अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।  प्रदेश के उपमुख्यमंत्री के रूप में चाउना  मीन ने शपथ ली। पेमा खांडू अरुणाचल प्रदेश के तीसरी बार मुख्यमंत्री बने। शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय कैबिनेट मंत्री जेपी नड्डा, राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) केटी परनायक शामिल हुए। 

46 विधानसभा सीटों पर भाजपा की जीत

विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 60 सीटों में 46 सीटों पर विजय प्राप्त की। जबकि कांग्रेस ने 1 ,  नेशनल पीपुल्स पार्टी ने 5, नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी ने 3,  पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल ने  2  और तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीती। पार्टी के सभी 46 विधायकों ने पेमा खांडू को मुख्यमंत्री और चाउना मीन को उपमुख्यमंत्री बनाने का समर्थन किया।

मंत्रिपरिषद में शामिल विधायक

अन्य विधायकों  में बियुराम वाघगे, न्यातो दुकम, गेब्रियल डेनवांग वांगसू, वांगकी लोवांग, पासंग दोरजी सोना, मामा नटुंग, दसांगलु पुल (निर्विरोध), बालो राजा, केंटो जिनी, ओजिंग तासिंग ने मंत्री पद की शपथ ली।

मुख्यमंत्री पेमा खांडू का परिचय

मोनपा जनजाति से जुड़े हुए पेमा खांडू का जन्म 21 अगस्त, 1979 को तवांग में हुआ था। पेमा खांडू चीन की सीमा से सटे तवांग जिले के ग्यांगखर गांव के रहने वाले हैं । पेमा खांडू ने तवांग के बोम्बा में सरकारी माध्यमिक विद्यालय में शिक्षा प्राप्त की। पेमा खांडू ने वर्ष 2000 में दिल्ली विश्वविद्यालय से कला स्नातक की पढ़ाई की। फिर उच्च शिक्षा पूर्ण होने पर इन्होने 2005 में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव पद का निर्वहन किया।  पेमा खांडू के पिता दोरजी खांडू 2007 से 2011 तक अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। पेमा खांडू ने सितंबर 2016 में कांग्रेस छोड़ी और पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल में शामिल हुए। फिर इस वर्ष दिसंबर माह में भाजपा में शामिल हुए। 2016 में पेमा खांडू को देश के सबसे युवा मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया।

उपमुख्यमंत्री  चाउना  मीन का परिचय

चाउना  मीन का जन्म 2 दिसंबर 1950 को अरुणाचल प्रदेश के लोहित जिले के सुनपुरा में ताई खामती परिवार में हुआ था। चाउना  मीन ने डॉन बॉस्को स्कूल, गुवाहाटी और जवाहरलाल नेहरू कॉलेज, पासीघाट से पढ़ाई की हैं । इनके पिता स्वर्गीय चौ पूक गोहेन अरुणाचल प्रदेश के संस्थापकों में से एक थे, जिन्हें 1969 में पहली एजेंसी काउंसिल के रूप में चुना गया था। चाउना  मीन के बड़े भाई चाउ तेवा मीन 1972 में प्रदेश परिषद के निर्वाचित सदस्य रह चुके हैं।चाउना मीन जुलाई 2016 से  ही भाजपा शासित सरकार के समय अरुणाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री के रूप में कार्य करते आ रहे हैं।

नागोया में भारत का स्वर्णिम इतिहास

डेयरी परियोजनाओं की सौगात, 2029 तक नशामुक्त प्रदेश का लक्ष्य

Tummidihetti Barrage Row: Telangana Seeks Centres’ Intervention

Kerala Seeks Fresh Safety Review of Mullaperiyar Dam

मानसून 2026: एक हाथ से सुखाया तो दुसरे हाथ से भिगोया