Politics

MP Budget: वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा पेश करेंगे बजट

मध्य प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा बजट 2024-2025 विधानसभा में पेश करेंगे। इस बजट पर प्रदेश के महिला वर्ग की खास नजर होगी।

बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा, यह बजट जनता को समर्पित है। मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में बहुत अच्छे से चल रही है और लगातार प्रगति की ओर बढ़ रही है। आज हम खुश हैं कि 2024-25 का बजट पेश किया जाएगा। यह जनता का, जनता के लिए बजट है और इसलिए हमने परंपरा निभाई है कि बजट से पहले हमने जनता से सुझाव मांगे, विषय विशेषज्ञों के साथ संवाद के अलावा निश्चित रूप से उन सभी विषयों पर विचार-विमर्श के बाद हमने उन सार्थक सुझावों को इसमें शामिल करने का प्रयास किया है।

बजट से पहले कैबिनेट बैठक

मध्य प्रदेश का बजट पेश होने से पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कैबिनेट की बैठक बुलाई है। सूत्रों के मुताबिक बैठक में महत्वपूर्ण प्रस्तावों को हरी झंडी दी जाएगी। कैबिनेट बैठक विधानसभा में होगी।

वित्त मंत्री चौथी बार पेश करेंगे बजट

उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा बतौर वित्त मंत्री राज्य का चौथा बजट पेश करने जा रहे हैं। उन्होंने पिछली सरकार में 2 मार्च 2021 को पहला बजट पेश किया था। उसके बाद 9 मार्च 2022 को दूसरा और 1 मार्च 2023 को तीसरा बजट पेश किया था, जबकि अब वह 3 मार्च 2024 को चौथा बजट पेश करेंगे।

कई विभागों को राशि आवंटित को लेकर घोषणाएं प्रस्तावित

लाडली बहना योजना, छात्रवृत्ति, स्वरोजगार, फसल पर बोनस, मोटे अनाज और पशुपालकों को प्रोत्साहन देने के लिए पर्याप्त राशि विभागों को आवंटित करने को लेकर कई घोषणाएं प्रस्तावित है। इसके साथ ही साल 2028 में उज्जैन में सिंहस्थ महाकुंभ का आयोजन संभावित है। इसके लिए बजट में कोई विशेष ऐलान भी संभव हो सकता है।

Rahul Gandhi’s ‘Vote Chori’ Claim Faces an Evidence Gap

AP Issues New Rules on Paying Influencers for State Schemes

चीन की उड़न तश्तरी

Khairatabad Segment Turns into a Three-Way Political Battleground

21 साल बाद प्रदेश में लौटी सार्वजनिक बस सेवा, 351 बसों को हरी झंडी