चीन की उड़न तश्तरी

चीन की एक स्टार्टअप कंपनी ने पानी और जमीन दोनों से उड़ान भरने वाली तश्तरी जैसी इलेक्ट्रिक फ्लाइंग मशीन बनाई ।
चीन की उड़न तश्तरी
Published on: 

चीन की एक स्टार्टअप कंपनी ने उड़न तश्तरी जैसी दिखने वाली इलेक्ट्रिक फ्लाइंग मशीन बनाई है, जो पानी और जमीन दोनों पर आसानी से टेक-ऑफ और लैंड कर सकती है।

इस अनोखे एयरक्राफ्ट को शेनझेन स्मार्ट ड्रोन यूएवी कंपनी ने तैयार किया है। झेजियांग प्रांत के यीवू ग्लोबल डिजिटल ट्रेड सेंटर में जब इसे प्रदर्शित किया गया, तो इसे देखने के लिए लोगों का तांता लग गया।

तकनीकी बनावट और सुरक्षा के लिहाज से इसमें फाइबरग्लास, कार्बन फाइबर, एल्युमिनियम और एविएशन-ग्रेड सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। दो लोगों के बैठने की क्षमता वाली यह मशीन लगभग 100 फीट की ऊंचाई तक उड़ सकती है और एक बार में 15 मिनट तक हवा में रहने में सक्षम है।

करीब 1.1 करोड़ रुपये की कीमत वाले इस फ्लाइंग वाहन को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता देखी जा रही है और कंपनी को इसके लिए पहले ही बुकिंग ऑर्डर मिलने शुरू हो गए हैं।

logo
NewsCrunch
news-crunch.com