Latest

विज्ञान व प्रौद्योगिकी क्षेत्र के तहत "वन वीक वन थीम" अभियान शुरू

विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने "वन वीक वन थीम" अभियान प्रारम्भ किया।डॉ. जितेंद्र सिंह की उपस्थिति में 24 प्रौद्योगिकी हस्तांतरण, उत्पाद लॉन्च, व समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) (Union MoS (Ind. Charge) Science & Technology) डॉ. जितेंद्र सिंह (Dr Jitendra Singh) ने  विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के विभिन्न क्षेत्रों में भारत देश की वर्तमान की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करते हुए "वन वीक वन थीम" (OWOT) अर्थात ‘एक सप्ताह, एक विषय’ अभियान प्रारम्भ किया। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह (Dr Jitendra Singh) की उपस्थिति में 24 प्रौद्योगिकी हस्तांतरण, उत्पाद लॉन्च, व समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह (Dr Jitendra Singh) के अनुसार वैज्ञानिक व औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) के अंतर्गत 'वन वीक वन थीम' (OWOT) पहल का उद्देश्य सभी व्यक्तियों के लिए नवाचार को समावेशी बनाना है। केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह (Dr Jitendra Singh) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) का विजन (Vision) विज्ञान को प्रयोगशालाओं तक सीमित न रखते हुए इसकी सहायता से किसानों व नागरिकों को सशक्त बनाना है।

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह (Dr Jitendra Singh)ने कार्यक्रम में प्रमुख तौर पर 8 विषयों पर बात की । इनमें जिनमें ऊर्जा और ऊर्जा उपकरण; रसायन और पेट्रोरसायन, एयरोस्पेस, इलेक्ट्रॉनिक्स व  रणनीतिक क्षेत्र; नागरिक बुनियादी ढांचा एवं इंजीनियरिंग, कृषि, पोषण और जैव प्रौद्योगिकी; स्वास्थ्य सेवा; खनन, खनिज, धातु व सामग्री; पारिस्थितिकी, पर्यावरण, पृथ्वी, महासागर विज्ञान व जल का विषय शामिल हैं।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह (Dr Jitendra Singh) ने कार्यक्रम में आगामी वर्ष के लिए हर हफ्ता विषय एकीकृत (One Week Integrated Theme)  के रूप में नया एजेंडा दिया। वहीं उन्होंने सीएसआईआर (CSIR) प्रयोगशालाओं के माध्यम से इस वन वीक वन थीम" (OWOT) की पहल को आगे बढ़ाते हुए अन्य सुविधाओं तक भी ले जाने की घोषणा की। केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने गहरा-समुद्री (डीप-सी) मिशन, अरोमा मिशन, बाजरा अर्थव्यवस्था, जैव अर्थव्यवस्था आदि अर्थव्यवस्था के तेजी से बढ़ने में इस विषय को प्रेरणदायक व सहायक बताया।

21 साल बाद प्रदेश में लौटी सार्वजनिक बस सेवा, 351 बसों को हरी झंडी

Karnataka Clears 3 TMC Krishna Water for Telangana’s Palamuru Crop

BJP names new leaders to oversee Kerala unit

यूडीपी के 8 विधायकों ने बढ़ाया भाजपा का कारवां

यूपी के एक्सप्रेसवे पर हाईस्पीड इंटरनेट