Latest

यूपी में 18 नए 'ड्रोन एकेडमी' केंद्रों की सौगात

उत्तर प्रदेश सरकार खेती को स्मार्ट बनाने और युवाओं को स्वरोजगार देने के उद्देश्य से सभी 18 मंडलों के सरकारी कृषि फार्मों पर 'ड्रोन एकेडमी' प्रशिक्षण केंद्र शुरू करने जा रही है।

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में कृषि और बागवानी को आधुनिक एवं स्मार्ट बनाने के उद्देश्य से सभी 18 मंडल मुख्यालयों में 'ड्रोन एकेडमी' स्थापित करने का निर्णय लिया है। इन अकादमियों का संचालन उत्तर प्रदेश कृषि विविधीकरण परियोजना (यूपी डास्प) द्वारा किया जाएगा। इस योजना के तहत ग्रामीण युवाओं को ड्रोन के निर्माण, मरम्मत और उनके सुचारू संचालन का गहन प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने पर सरकार युवाओं को आधिकारिक प्रमाण-पत्र भी प्रदान करेगी, जो उनके भविष्य के करियर एवं रोजगार में सहायक सिद्ध होगा।

इन ड्रोन केंद्रों की स्थापना कृषि और उद्यान विभाग के बड़े प्रक्षेत्रों (फार्मों) पर की जाएगी। सैकड़ों हेक्टेयर में फैले इन फार्मों में युवाओं को उड़ानों और तकनीकी बारीकियों का प्रत्यक्ष व्यावहारिक (प्रैक्टिकल) प्रशिक्षण आसानी से दिया जा सकेगा। वर्तमान में राज्य में 80 से अधिक ड्रोन बैंक स्थापित होने के बावजूद योग्य ड्रोन चालकों और तकनीकी विशेषज्ञों की भारी कमी है। इसके अलावा, राज्य के लगभग 90 प्रतिशत किसान महंगी तकनीक होने के कारण व्यक्तिगत स्तर पर ड्रोन खरीदने में असमर्थ हैं।  इन चुनौतियों के मद्देनज़र मुख्यमंत्री योगी सरकार ने ही 18 ड्रोन एकेडमी खोलने का बड़ा निर्णय  लिया है।

यह पहल किसानों और युवाओं दोनों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित होगी। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद युवा अपने और आसपास के गांवों में ड्रोन के माध्यम से कीटनाशकों एवं लिक्विड उर्वरकों का सटीक छिड़काव करके किसानों को सेवाएं दे सकेंगे। इससे कृषि में लगने वाले मानव श्रम की बचत होगी, उत्पादकता बढ़ेगी, खेती की लागत में कमी आएगी और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह ऐतिहासिक कदम न केवल प्रदेश की कृषि व्यवस्था को डिजिटल क्रांति की ओर ले जाएगा, बल्कि ग्रामीण युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाकर प्रदेश के विकास को एक नई गति प्रदान करेगा।

किशाऊ परियोजना पर ऐतिहासिक सहमति

CPM State Leadership to Take Direct Role in Local Issues

Major Breakthrough in Secunderabad Army Camp Armoury Theft Case

अनंत नाग को दादासाहब फाल्के पुरस्कार

Kerala Heat Drives Power Demand, Puts Grid Under Strain