Latest

प्रधानमंत्री मोदी PMRBP 2024 के विजेताओं से मिले

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024 के पुरस्कृत विजेताओं से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी (PM Narendra Modi)  ने राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024 (PMRBP) के पुरस्कृत विजेताओं से मुलाकात कर बातचीत की। उन्होंने सभी बच्चों का हौसला बढ़ाया । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने बच्चो को उपहार भी दिए। महिला बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) भी इस दौरान उपस्थित रहीं।

19 प्रतिभाशाली बच्चों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu ) ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया।

19 पुरस्कृत विजेता

महाराष्ट्र के 12 साल के आदित्य विजय ब्रम्हणे को मरणोपरांत शौर्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया। आदित्य की मृत्यु उसके भाइयों हर्ष और श्लोक को नदी में डूबने से बचाने के दौरान हुई थी।

8 साल की उत्तर प्रदेश की अनुष्का पाठक, पश्चिम बंगाल के 13 साल के अरिजीत बनर्जी ,छत्तीसगढ़ के अरमान उबरानी ,गुजरात के वड़ोदरा की 13 साल की हेतवी कांतिभाई खिमसुरिया , 12 साल के जम्मू-कश्मीर के इश्फाक हमीद ,बिहार के 16 साल के मोहम्मद हुसैन,तेलंगाना की 14 साल की पेंड्याला लक्ष्मी प्रिया को नृत्य में  बेहतर प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया।

दिल्ली की 16 साल की सुहानी चौहान को नवाचार श्रेणी और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की श्रेणी में राजस्थान के 17 साल के आर्यन सिंह को पुरस्कृत किया गया। मध्य प्रदेश के 9 साल के अवनीश तिवारी,हरियाणा के महेंद्रगढ़ से   9 साल की गरिमा ,त्रिपुरा की 16 वर्षीय ज्योत्सना अख्तर, असम के  15 वर्षीय सैयाम मजूमदार को सामाजिक सेवा श्रेणी के तहत पुरस्कार मिला। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से 12 साल के आदित्या यादव ,कर्नाटक के 9 साल की चार्वी ए,अरुणाचल प्रदेश की 9  वर्षीय जेसिका नेयी सारिंग ,मणिपुर की 17 वर्षीय लिन्थोई चनंबम,आंध्र प्रदेश के 9 साल के आर सूर्य प्रसाद को खेल पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

5 से 18 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों को कला -संस्कृति, पर्यावरण ,बहादुरी, विज्ञान - प्रौद्योगिकी आदि उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए  प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार दिया जाता हैं। सभी विजेताओं को पदक, प्रमाण पत्र ,प्रशस्ति पुस्तिका देकर सम्मानित किया जाता हैं।

मानसून 2026: एक हाथ से सुखाया तो दुसरे हाथ से भिगोया

TVK & DMK’s Slogan War in Tamil Nadu

Apple Pay भारत पहुँचा: टैप-टू-पे कर सकेंगे लोग

Keralam Names New Heads for Major Cultural Institutions

आइची-नागोया में 10 स्वर्ण के साथ आठवें पायदान पर भारत