Sports

T20 World Cup: इंडिया इंग्लैंड मैच को लेकर फैंस से बढ़ा क्रेज

टी-20 वर्ल्ड के सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया का मुकाबला इंग्लैंड से होगा। इस मैच को लेकर दोनों टीम के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

टीम इंडिया सेमीफाइनल में इंग्लैंड के साथ मुकाबले में उतरेगी। यह मैच गयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम (Providence Stadium of Guyana) में खेला जाएगा। दोनों टीमें टी20 विश्व कप 2024 में पहली बार आमने-सामने होंगी। इंग्लैंड के प्रदर्शन की बात की जाए तो इंग्लिश टीम को दक्षिण अफ्रीका के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ेगा। हालांकि, जोस बटलर एंड कंपनी ने अमेरिका (USA) के खिलाफ 10 विकेट से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाई है।

मैच पर बारिश के बादल

आईसीसी (ICC) ने बारिश होने पर मैच खत्म होने के टाइम के बाद से 250 मिनट यानी 4 घंटे का अतिरिक्त समय रखा है। इसके बाद भी मौसम और पिच खेलने के लिए अनुकूल नहीं हुई तो मैच रद्द हो सकता है। सेमीफाइनल (Semifinal) के लिए कोई रिजर्व-डे नहीं रखा गया है। ऐसी स्थिति में मैच रद्द होने पर सुपर-8 में ग्रुप-1 का टेबल टॉपर भारत फाइनल में पहुंच जाएगा।

बारिश हुई तो फाइनल में पहुंचेगी टीम इंडिया

भारत बनाम इंग्लैंड का मैच अगर बारिश की वजह से प्रभावित रहा तो दोनों टीमों को 1-1 अंक दिया जाएगा और ऐसे में भारतीय टीम फाइनल में प्रवेश कर लेगी, क्योंकि टीम इंडिया फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर मौजूद है।

बड़े स्कोर की संभावना

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) में गयाना में 5 मैच खेले गए हैं। इन सभी मैचों में 3 बार 150 से बड़े स्कोर बने हैं। अफगानिस्तान की टीम यहां 183 रन बना चुकी है। ऐसे में 27 जून के भारत-इंग्लैंड मैच (India-England match) में अच्छे स्कोर की उम्मीद की जा सकती है। इस पिच पर तेज गेंदबाज और स्पिनर दोनों ने अहम भूमिका निभाई है। ऐसे में संभावना यही है कि भारत अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव ना करे।

ACTS Seeks Removal of Waqf Board Chief Over Munambam Row

TN CM Vijay Meets AP CM to Resolve Water Sharing

Dasara Utsav:Sacred Indrakeeladri Glows For Sharan Navaratri Event

लखनऊ से भाजपा का चुनावी शंखनाद

वसुंधरा ताल में अर्ली वार्निंग सिस्टम