Sports

128 साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापिसी

128 साल बाद ओलंपिक में फिर गूंजेगी क्रिकेट की गूंज, 12 जुलाई से शुरू होंगे मुकाबले, पोमेना फेयरग्राउंड्स स्टेडियम में खेला जाएगा टूर्नामेंट।

ओलंपिक में क्रिकेट की बहुप्रतीक्षित वापसी की आधिकारिक पुष्टि हो चुकी है। लॉस एंजेलस 2028 में होने वाले ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में 128 वर्षों के अंतराल के बाद क्रिकेट को शामिल किया गया है। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) ने टी-20 फॉर्मेट में पुरुष और महिला दोनों वर्गों में प्रतियोगिता की मंजूरी दी है। यह मैच लॉस एंजेलस से लगभग 50 किलोमीटर दूर पोमेना के फेयरग्राउंड्स स्टेडियम में आयोजित होंगे।

क्रिकेट का ओलंपिक शेड्यूल और मुकाबलों की समयसीमा
लॉस एंजेलस 2028 में क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुआत 12 जुलाई से होगी और फाइनल मुकाबला 29 जुलाई को खेला जाएगा। इस दौरान कुछ विशेष तिथियों को छोड़कर हर दिन मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। 19 जुलाई को पहला पदक मैच और 29 जुलाई को स्वर्ण पदक का अंतिम मुकाबला प्रस्तावित है। आयोजन के दौरान 14 और 21 जुलाई को कोई मैच नहीं रखा गया है, जबकि बाकी दिनों में दो-दो मुकाबले खेले जाने की योजना है। पुरुषों और महिलाओं की श्रेणियों में छह-छह टीमें भाग लेंगी और हर टीम में 15 खिलाड़ियों का दल होगा। इस तरह कुल 180 से अधिक क्रिकेटर ओलंपिक मैदान में उतरेंगे।

टीम चयन प्रक्रिया और अमेरिका को सीधी एंट्री
अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि बाकी टीमों का चयन किस प्रक्रिया से किया जाएगा। लेकिन अमेरिका को आयोजक राष्ट्र होने के कारण सीधे भागीदारी मिलेगी। बाकी टीमों को संभवतः क्वालिफायर राउंड से गुजरना होगा। इसमें भारत, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज जैसे देशों की भागीदारी की उम्मीद जताई जा रही है, हालांकि अभी तक आधिकारिक रूप से कोई सूची जारी नहीं हुई है।

ओलंपिक में क्रिकेट का ऐतिहासिक संदर्भ
क्रिकेट को आखिरी बार ओलंपिक में 1900 में शामिल किया गया था, जब केवल दो देशों , ग्रेट ब्रिटेन और फ्रांस ने हिस्सा लिया था। जिसमें ब्रिटेन ने स्वर्ण पदक जीता था। उसके बाद क्रिकेट को ओलंपिक से बाहर रखा गया था।अब एक सदी से भी अधिक समय के बाद यह खेल दोबारा ओलंपिक मंच पर वापसी कर रहा है।

IOC ने पांच नए खेलों को दी मंजूरी
IOC ने क्रिकेट के साथ-साथ बेसबॉल/सॉफ्टबॉल, फ्लैग फुटबॉल, लैक्रोस और स्क्वाश को भी लॉस एंजेलस 2028 ओलंपिक में शामिल किया है। यह सभी खेल युवाओं और वैश्विक दर्शकों के बीच लोकप्रियता के कारण चुने गए हैं।

भारत की निगाहें स्वर्ण पर, बीसीसीआई और सरकार की तैयारी
भारत में ओलंपिक क्रिकेट की घोषणा के बाद खासा उत्साह देखा जा रहा है। बीसीसीआई के सूत्रों के अनुसार, पुरुष और महिला दोनों टीमों के लिए विशेष तैयारी कार्यक्रम बनाए जा रहे हैं। साथ ही सरकार भी खिलाड़ियों को जरूरी सुविधाएं देने की योजना बना रही है।

Kerala Congress Removes Staffer Over CJI-Targeting Post

Farewell To Telugu Literary Legend Mudigonda Sivaprasad

हरियाणा में उद्योग स्थापना नियम

Green Light for AP Local-body Polls: SC Clears Legal Hurdles

VACB Files Two FIRs Against Pinarayi Vijayan, Family