Science and Technology

दुनिया का पहला एजेंटिक AI फोन StepX Neo लॉन्च

चीनी स्टार्टअप स्टेपफन का यह स्मार्टफोन बिना एंड्रॉयड या iOS के सीधे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और Step AOS ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा।

स्मार्टफोन की दुनिया में क्रांतिकारी बदलाव

चीनी एआई स्टार्टअप कंपनी स्टेपफन (StepFun) ने दुनिया का पहला पूरी तरह से 'एजेंटिक' एआई स्मार्टफोन 'स्टेपएक्स नियो' पेश करके तकनीक की दुनिया में तहलका मचा दिया है। इस मामले में चीनी कंपनी ने गूगल, सैमसंग और ओपनएआई जैसे अमेरिकी दिग्गजों को भी पीछे छोड़ दिया है। इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह एंड्रॉयड या iOS जैसे किसी पारंपरिक ऑपरेटिंग सिस्टम पर नहीं चलता, बल्कि इसके लिए खास तौर पर तैयार किए गए 'Step AOS' पर काम करता है, जो पूरी तरह से लार्ज लैंग्वेज मॉडल  पर आधारित है।

बिना ऐप्स के खुद फैसले लेगा 'Amoo AI' एजेंट

इस फोन में 'Step Amoo' नाम का एक पर्सनल इन-हाउस इंटेलिजेंट एआई एजेंट इन-बिल्ट दिया गया है। आज के आम स्मार्टफोन में जहां हर काम के लिए अलग-अलग ऐप्स खोलने और बार-बार कमांड देने की जरूरत होती है, वहीं StepX Neo में ऐसा नहीं है। यूजर को सिर्फ अपनी सामान्य भाषा में निर्देश देना होगा और यह एआई एजेंट खुद फैसले लेकर कॉल करने, टिकट व होटल बुक करने और कैब बुलाने जैसे कई कठिन काम एंड-टू-एंड खुद पूरे कर देगा। इसके लिए कंपनी ने Alipay, Baidu, Didi, Meituan और JD.com जैसी बड़ी चीनी कंपनियों के साथ साझेदारी की है ताकि एआई एजेंट सीधे इनके साथ मिलकर काम कर सके।

रफ्तार, प्राइवेसी और सुरक्षा का बेहतरीन तालमेल

तकनीकी रूप से इस फोन को बेहद एडवांस बनाया गया है। इसमें 'Step Edge' नाम का ऑन-डिवाइस फाउंडेशन मॉडल दिया गया है, जिसकी मेमोरी रिकॉल स्पीड महज 15 मिलीसेकंड है और यह बिना इंटरनेट के भी ऑफलाइन काम कर सकता है। मुश्किल और बड़े टास्क के लिए यह क्लाउड की मदद लेता है, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से यूजर का पर्सनल डेटा डिवाइस से बाहर नहीं जाता। माइक्रोसॉफ्ट के पूर्व कर्मचारियों द्वारा साल 2023 में शुरू किए गए इस स्टार्टअप के फोन का डिजाइन काफी हद तक नथिंग फोन की तरह डॉट मैट्रिक्स एलईडी डिस्प्ले वाला है। इस फोन का पब्लिक शोकेस 17 जुलाई से शुरू होने वाले वर्ल्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कॉन्फ्रेंस में किया जाएगा।

Satheesan’s angioplasty remarks trigger medical community debate

Telangana Police's 2-Week Secret Operation Busts Cybercrime Empire

INS Surya Launched: Indian Navy's New Blue-Water Era

Pakistan Spy Network Busted in Andhra: 2 Arrested, 13 Under Lens

Revenue Dept to survey Kerala University land in AKG Centre row