Info
Politics

राज्यसभा चुनाव में भाजपा की जीत

राज्यसभा चुनाव में भाजपा ने यूपी में 8 , हिमाचल प्रदेश में 1 और कर्नाटक में 1 सीट पर जीत प्राप्त की।

भाजपा (BJP) ने उत्तरप्रदेश (UP) में  8 राज्यसभा सीटें जीती। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) और कर्नाटक (Karnataka) में कांग्रेस (Congress) की सरकार (Govt) हैं ,विपक्ष में होने के बावजूद भाजपा (BJP) ने हिमाचल प्रदेश में 1 और कर्नाटक में 1 सीट पर जीत प्राप्त की।

भाजपा ने उत्तरप्रदेश में सर्वप्रथम 7 सीटों पर राज्यसभा चुनाव (Rajya Sabha Election) के लिए उम्मीदवार मैदान में उतारे , फिर आठवें प्रत्याशी संजय सेठ को चुनावी मैदान में उतारकर इस बार राज्यसभा चुनाव में विपक्षी दल को चुनौती दी। 

यूपी राज्यसभा चुनाव परिणाम 

उत्तरप्रदेश में अमरपाल मौर्य को 38 वोट, आलोक रंजन को 19 वोट, जया बच्चन को 41 वोट, तेजवीर सिंह को 38 वोट,नवीन को 38 वोट, आरपीएन सिंह को 37 वोट, रामजी लाल को 40 वोट,साधना  सिंह को 38 वोट,सुधांशु त्रिवेदी को 38 वोट, संगीता बलवंत को 38 वोट मिले। इनमें से भाजपा के 8 प्रत्याशी सुधांशु त्रिवेदी, आरपीएन सिंह, तेजवीर सिंह, अमरपाल मौर्य, साधना सिंह, संगीता बलवंत, नवीन जैन और संजय सेठ जीते। जबकि सपा से जया बच्चन और रामजीलाल सुमन ही चुनाव जीते। आलोक रंजन विधायकों की क्रॉस वोटिंग की वजह से आंकड़े  जुटा नहीं पाए।

हिमाचल प्रदेश में सत्ता पक्ष की हार 

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सत्ता में सरकार होने के बावजूद भाजपा से नेता  हर्ष महाजन ने राज्यसभा चुनाव जीता। हिमाचल प्रदेश में 69 विधानसभा सीटों में कांग्रेस के पास 40 विधायक और भाजपा के पास 25 और 3 निर्दलीय विधायक हैं। कांग्रेस उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी और हर्ष महाजन को 34-34 वोट मिले। तीन निर्दलीय और छह कांग्रेस विधायकों की क्रॉस वोटिंग और फिर लॉटरी होने के बाद भाजपा उम्मीदवार हर्ष महाजन को विजयी घोषित किया गया।

कर्नाटक में भाजपा 1 सीट और कांग्रेस 3 सीट पर विजयी

कर्नाटक के राज्यसभा चुनाव में भाजपा ने एक और कांग्रेस ने तीन सीट पर जीत प्राप्त की। भाजपा नेता  नारायण कृष्णसा भांडगे ने  48 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की। जबकि कांग्रेस से अजय माकन ने 47 वोट, नासिर हुसैन ने 46 वोट, जीसी चन्द्रशेखर ने 45 वोट लेकर जीत हासिल की,जनता दल (सेक्युलर) के उम्मीदवार डी. कुपेंद्र रेड्डी को 35 वोट मिले और वह हारे।

BJP Slams Tharoor Over Vande Mataram Remarks

भाजपा का बड़ा बदलाव

18 जून को बिहार-कर्नाटक विधान परिषद चुनाव

BJP Wins Falta Re-Poll by Huge Margin

Trump Says Iran Deal Near, But Talks Continue