Politics

मध्य प्रदेश में राहुल गांधी के बयान पर विरोध प्रदर्शन

सोमवार को संसद में भाषण के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से हिंदुओं पर दिए गए बयान पर मध्य प्रदेश में आज कई लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।

सोमवार को रायबरेली से कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के ‘हिंदूओं’ पर दिए गए बयान के बाद मध्य प्रदेश के साधु संतों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है। उन्होंने कांग्रेस को चेतावनी देते हुए कहा कि राहुल गांधी फौरन माफी मांगें नहीं तो नागा साधु सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे।

खुद को ‘हिंदू’ कहने वाले 24 घंटे हिंसा, नफरत असत्य की बात करते हैं: नेता प्रतिपक्ष

दरअसल राहुल गांधी ने बीजेपी नेताओं पर लोकसभा में आरोप लगाया था कि खुद को ‘हिंदू’ कहते हैं और 24 घंटे हिंसा, नफरत असत्य और असत्य की बात करते हैं। ‘ये कैसे हिंदू हैं’।

राहुल गांधी के बयान की सीएम ने आलोचना की

वहीं राहुल गांधी के बयान पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी के बयान कि मैं घोर भर्त्सना करता हूं। लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर के अंदर नेता प्रतिपक्ष ने जिस प्रकार से हिंदू समाज को लज्जित करने का बयान दिया है वो आलोचना के काबिल है।

हाथरस में सत्संग में मची भगदड़ पर सीएम ने शोक व्यक्त किया

इधर उत्तर प्रदेश के हाथरस में सत्संग के दौरान मची भगदड़ में कई लोगों की असामयिक मृत्यु और घायल होने की जानकारी मिलने पर सीएम मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि ये समाचार मेरे लिए अत्यंत दुखद है। बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगतों की पुण्य आत्मा को मोक्ष प्रदान करें। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

माफी मांगे राहुल गांधी: VHP

उज्जैन में विश्व हिन्दू परिषद का कहना है कि राहुल गांधी ने ‘हिन्दू धर्म’ को ‘हिंसक’, ‘नफरती’, ‘झूठ’ बोलने वाला कहकर अपमानित करने का काम किया है। इसके लिए राहुल गांधी को मापी मांगनी चाहिए।

Kerala Govt Exempts Vigilance T1, T2 Sections from RTI

रामलला के दर्शन का नया समय

बुजुर्गों के लिए यूपी में केयर गिवर्स

Andhra’s Bunny Stick Festival Turns Deadly: One Dead, 100 Injured

Telangana’s ₹755 Cr Liquor Surge Triggers Economic & Social Debate