Info
Politics

मत्स्य पालन विभाग का ओपन नेटवर्क के साथ समझौता

19 फरवरी 2024 को मत्स्य पालन विभागओपन नेटवर्क के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करेगा।

भारतीय मत्स्य पालन के क्षेत्र में डिजिटल वाणिज्य की क्षमता को अनलॉक करने एवं मछुआरों के लिए उपभोक्ता या बाजारों तक सीधी पहुंच को मजबूत करने  के उद्देश्य से  मत्स्य पालन विभाग (भारत सरकार) डिजिटल के लिए ओपन नेटवर्क के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर करेगा।

कृषि भवन, नई दिल्ली में 19 फरवरी 2024 को  केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री परषोत्तम  खोदाभाई रूपाला (Parshottam Khodabhai Rupala) और मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री, डॉ. एल मुरुगन (Dr. L. Murugan ) की उपस्थिति में समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।

मत्स्य पालन विभाग द्वारा ओएनडीसी के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर करना महत्वपूर्ण हैं। इससे मछुआरों, मछली किसान उत्पादक संगठनों, उद्यमियों, एसएचजी, मछुआरा सहकारी समितियों , मत्स्य पालन क्षेत्र के अन्य प्रासंगिक हितधारकों को व्यापक बाजारों तक पहुंचने, उनकी पहुंच और संभावित ग्राहक आधार का विस्तार करने आदि के लिए एक डिजिटल मंच मिलेगा।

इस समझौते के तहत मत्स्य पालन विभाग और ओएनडीसी एक तरफ प्रौद्योगिकी-संचालित समाधानों के कार्यान्वयन की सुविधा उपलब्ध कराएगा वहीं छोटे पैमाने के उत्पादकों और विपणक की दक्षता, सामूहिकता और प्रतिस्पर्धात्मकता में सुधार करेगा। साथ ही इस समझौते के अंतर्गत मछुआरों को एमएसएमई, स्टार्ट-अप, एसएचजी, छोटे और सीमांत मछुआरों, एफएफपीओ, मछुआरों (Fishermen) और मत्स्य पालन क्षेत्र (Fishing Area) में बाजार सहभागियों के लिए शैक्षिक कार्यशालाओं के माध्यम से क्षमता निर्माण की सुविधा मिलेगी।

Telangana’s ₹755 Cr Liquor Surge Triggers Economic & Social Debate

High Stakes in Bezawada: Unscripted Twists in Mayoral Election

भारत ने 226, श्रीलंका ने 430 रन का लक्ष्य हासिल किया

लाखों वेबसाइटों पर खतरा, सर्वर संचालक सतर्क

पेरिस में यूपी के लिए निवेश की नई संभावनाएं