Info
Politics

बिहार में एनडीए का सीट बंटवारा

एनडीए के सभी घटक दलों के बीच बिहार की 40 लोकसभा सीटों के मद्देनज़र बंटवारे पर सार्वजिक रूप से घोषणा हुई।

भाजपा ने बिहार में जदयू ,लोजपा (रा),हम और राष्ट्रीय लोक मोर्चा दल के साथ गठबंधन किया। बिहार में एनडीए (NDA)  में सीट बंटवारे पर आज पत्रकार वार्ता (Press Conference) हुई बिहार भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े , उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी , जदयू से राज्यसभा सांसद संजय झा , लोजपा (रा)  के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी , हम पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रजनीश कुमार ने सयुंक्त रूप से पत्रकार वार्ता को सम्बोधित किया।

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच में 40 लोकसभा सीटों का बंटवारा

एनडीए (NDA) में समझौते के अनुसार भाजपा - 17 , जदयू - 16 , लोजपा (रा)- 5 , हम - 1 और राष्ट्रीय लोक मोर्चा - 1 सीट पर चुनाव लड़ेगी।

भाजपा 17 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी

गठबंधन में हुए समझौते के अनुसार भाजपा (BJP) बिहार की 17 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी । भाजपा बिहार में

पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, औरंगाबाद, मधुबनी, अररिया, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, महाराजगंज, सारण, उजियारपुर

बेगूसराय, नवादा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा बक्सर, सासाराम लोकसभा क्षेत्रों में अपने प्रत्याशी उतारेगी।

जदयू 16 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी

एनडीए (NDA)  में गठबंधन के तहत जदयू (JDU) 16 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही हैं। जदयू वाल्मीकिनगर, सीतामढ़ी, झंझारपुर, सुपौल, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, मधेपुरा, गोपालगंज, सीवान, भागलपुर, बांका, मुंगेर, नालंदा, जहानाबाद, शिवहर लोकसभा सीट पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।

लोजपा (रा) को 5 लोकसभा सीटें मिली

लोक जनशक्ति पार्टी (रा) (LJP-R) को गठबंधन के अंतर्गत 5 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का अवसर मिला। लोजपा (रा) बिहार में वैशाली , हाजीपुर , समस्तीपुर , खगड़िया और जमुई क्षेत्रों में लोकसभा चुनाव लड़ेगी।

हम और राष्ट्रीय लोक मोर्चा को 1 - 1 सीट मिली

गठबंधन के तहत हम (HAM) को 1 लोकसभा सीट  और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) पार्टी को 1 लोकसभा सीट मिली। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा  पार्टी (HAM) गया लोकसभा क्षेत्र और राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी (RLM) काराकाट लोकसभा क्षेत्र पर चुनाव लड़ेगी।

AP, TG Clash over Krishna and Godavari Water Issues at CWC Meet

Drunken Driving Cases Rise in Telangana as Police Step Up Checks

सेवा संकल्प अभियान में किसान मोर्चा की भूमिका पर भाजपा की बैठक

भारत-श्रीलंका रक्षा साझेदारी

एटीएम से मिनटों में मिलेगा डेबिट कार्ड