Politics

बिहार चुनाव 2025 में आचार संहिता लागू

निर्वाचन आयोग ने चुनावी नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में निर्वाचन आयोग ने आज आचार संहिता (Model Code of Conduct) को लागू कर दिया। आयोग ने चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत सभी राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों को सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग से बचने, सार्वजनिक और निजी संपत्तियों का सम्मान करने, और सभी पार्टी रैलियों और सभाओं के लिए समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।

निर्वाचन आयोग ने शिकायतों के त्वरित निवारण के लिए 24X7 कॉल सेंटर (1950) और 824 फ्लाइंग स्क्वाड्स की व्यवस्था की है। इसके अलावा, नागरिक और राजनीतिक दल C-Vigil App के माध्यम से MCC उल्लंघनों की रिपोर्ट कर सकते हैं। सभी सार्वजनिक स्थानों, जैसे मैदान और हेलीपैड, अब सभी दलों के लिए समान शर्तों पर उपलब्ध होंगे।

बिहार में इस चुनाव में कुल 243 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। पहले चरण में पटना समेत 121 सीटों पर और दूसरे चरण में बॉर्डर से सटे 122 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। मतदान की तारीखें 6 और 11 नवंबर हैं और परिणाम 14 नवंबर को घोषित होंगे। इस चुनाव में लगभग 7.42 करोड़ मतदाता शामिल हैं, जिनमें 14 लाख नए मतदाता हैं। दूसरी तरफ 100 साल ऊपर के 14 हजार वोटर शामिल हैं।  पोलिंग बूथ जाने में असमर्थ लोग फॉर्म 12 D भरकर घर से वोट डाल सकेंगे।

निर्वाचन आयोग की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, राज्य पुलिस नोडल अधिकारी और अन्य पदाधिकारी शामिल हुए, जहां सोशल मीडिया मॉनिटरिंग और फेक न्यूज नियंत्रण पर भी विस्तृत चर्चा की गई। इससे यह सुनिश्चित किया जाएगा कि चुनाव पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो।

पेरिस में यूपी के लिए निवेश की नई संभावनाएं

ACTS Seeks Removal of Waqf Board Chief Over Munambam Row

TN CM Vijay Meets AP CM to Resolve Water Sharing

Dasara Utsav:Sacred Indrakeeladri Glows For Sharan Navaratri Event

लखनऊ से भाजपा का चुनावी शंखनाद