Politics

अवधेश नारायण सिंह बने बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति

राज्यपाल ने भाजपा नेता अवधेश नारायण सिंह को बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति के रूप में नियुक्त किया।

भाजपा के नेता अवधेश नारायण सिंह (Awadhesh Narain Singh) को सर्वसम्मति से बिहार (Bihar) विधान परिषद के कार्यकारी सभापति बनाया गया। राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर के आदेश पर भाजपा  (BJP) नेता अवधेश नारायण सिंह  को तत्काल प्रभाव से यह दायित्व सौंपा गया। इससे पहले भी कई बार अवधेश नारायण सिंह बिहार विधान परिषद के उपसभापति व सभापति के पद का निर्वहन कर चुके हैं।

विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर (Devesh Chandra Thakur) के सीतामढ़ी लोकसभा क्षेत्र से सांसद बनने पर यह पद खाली हुआ था।अभी कार्यकारी सभापति बनाए जाने के बाद अवधेश नारायण सिंह (Awadhesh Narain Singh) को सत्र के समय भी सभापति बना दिए जाने की सम्भावना हैं।  जबकि विधान परिषद के उप सभापति का पद जदयू (JDU) के प्रो. रामवचन राय (Retired Professor Ram Vachan Rai) को दिया जा सकता हैं।

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर  (Governor Rajendra Vishwanath Arlekar) ने उच्च सदन के सभापति के दायित्व के निर्वहन के लिए कार्यकारी सभापति के रूप में अवधेश नारायण सिंह को नियुक्त किया। अवधेश नारायण सिंह (Awadhesh Narain Singh) का यह तीसरा कार्यकाल होगा। अवधेश नारायण सिंह का पहला कार्यकाल 8 अगस्त, 2012 से 8 मई 2017 तक तथा दूसरा कार्यकाल 16 जून, 2020 से 25 अगस्त, 2022 तक रहा। 2008 में अवधेश नारायण सिंह को बिहार सरकार में श्रम संसाधन मंत्री बनाया गया था।

अवधेश नारायण सिंह (Awadhesh Narain Singh)  भाजपा (BJP) से एमएलसी हैं। अवधेश नारायण सिंह ने वर्ष 2023 के एमएलसी चुनाव में गया स्नातक क्षेत्र से राजद (RJD) के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे पुनीत सिंह को हराया था। अवधेश नारायण सिंह ने छठी बार एमएलसी चुनाव में जीत प्राप्त की हैं।

अवधेश नारायण सिंह (Awadhesh Narain Singh) का जन्म 22 जून 1948 को बिहार (Bihar) के भोजपुर जिला के कोथुआ क्षेत्र में हुआ था। इन्होने बी. एस. सी., इंजीनियरिंग, ट्रेंड इन मार्केटिंग मैनेजमेंट की शिक्षा पूर्ण की हुई हैं । इनके चार पुत्र एवं एक पुत्री हैं।

राज्य में सभापति पद के लिए कई नामों की चर्चा है।  इनमें जदयू (JDU) से रामवचन राय,प्रो. गुलाम गौस ,नीरज कुमार और भाजपा (BJP) से अवधेश नारायण सिंह का नाम प्रमुख तौर पर चर्चा में हैं।

SNDP Leaves Door Ajar as NSS Walks Away from Unity Plan

Ajit Pawar Dies in Plane Crash: State Faces Political Uncertainty

BJP Sets Sights on “Mission 5/7” Corporation Polls

Urban Battle: Telangana Prepares for Municipal Elections On Feb 11

India-EU Deal: Strategic Masterstroke Amid Global Tensions