Politics

5 अक्टूबर से भाजपा का सुझाव अभियान शुरू

बिहार भाजपा ने चुनावी घोषणा पत्र तैयार करने का निर्णय लिया; सुझाव अभियान 5 से 20 अक्टूबर तक चलेगा।

बिहार भाजपा की मेनिफेस्टो कमिटी ने चुनावी घोषणा पत्र तैयार करने का निर्णय लिया है। भाजपा द्वारा घोषणा पत्र को लेकर पार्टी द्वारा सुझाव अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान 5 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। भाजपा अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी करने से पूर्व पूरे प्रदेश में लगभग एक करोड़ से अधिक लोगों से सुझाव एकत्रित करने का निश्चय किया है। 

भाजपा लगभग 3000 से अधिक सुझाव पेटियां 243 विधानसभा क्षेत्रों के प्रमुख स्थानों पर रखेगी, जिसमें लोग अपना सुझाव दे सकेंगे।  इसके अलावा, आज के इस तकनीकी युग में लोगों से मिसकॉल एवं ईमेल के माध्यम से भी सुझाव एकत्रित किए जाएंगे। इस अभियान की शुरूआत भाजपा कल 5 अक्टूबर को प्रदेश कार्यालय पर करेगी। इसमें विभिन्न जिलों में जाने वाले रथों को प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, और विजय कुमार सिन्हा द्वारा झंडा दिखलाकर रवाना किया जाएगा। इसके अलावा एक वेबसाइट की भी लांचिंग की जाएगी।

सुझाव पेटियां हर चौक-चौराहे, स्टेशन, बस स्टैण्ड, मॉल और बाजारों में रखी जाएंगी।  भाजपा के विभिन्न मंच और मोर्चा के कार्यकर्ता अपने-अपने मंचों के माध्यम से समुदाय के सभी वर्गों के बीच जाकर उनके सुझाव एकत्रित करेंगे। 

इस घोषणा पत्र में बिहार को विकसित बिहार बनाने को लेकर सभी सुझावों को सम्मिलित किया जाएगा।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और मेनिफेस्टो कमिटी के सदस्य सुरेश रूंगटा ने कहा कि भाजपा मेनिफेस्टो के लिए सुझाव अभियान की शुरुआत कल यानी शनिवार से होगी। उन्होंने 8980243243 नंबर जारी करते हुए कहा कि इस नंबर पर मिस्ड कॉल करेंगे, और फिर यहां से फोन जाएगा और उनसे सुझाव लिया जाएगा। 

इसके अलावा लोगों से व्हाट्सअप नंबर के जरिए भी सुझाव मांगे जाएंगे। इसके अलावा बिहार चैम्बर्स, बिहार इंडस्ट्रीज ऑफ एसोसिएशन, टेम्पो चालक संघ, रजक एसोसिएशन और इसी तरह के अन्य संगठनों से भी सुझाव आमंत्रित किए जाएंगे। इसके अलावा सभी प्रमंडलों और जिलों में इस अभियान को लेकर प्रेस वार्ता की जाएगी।

राज्यसभा सांसद मनन मिश्रा ने कहा कि भाजपा घोषणा पत्र जारी करने के पहले व्यापक विचार विमर्श करने का निर्णय लिया है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि ऐसी कोई पार्टी नहीं होगी जो घोषणा पत्र जारी करने के पहले इतना विचार विमर्श करती है। इसका उद्देश्य जनता की समस्याओं को जानना और उनके हल के लिए अगले पांच वर्षों तक काम करना है। 

Opposition Protests Low-Alcohol Tax Proposal in Assembly

मिशन-2027 के लिए भाजपा का चक्रव्यूह

NDA Govt Unveils 'Progress Report 24–26' to Mark 2 Years in Office

Congress Unease Grows Over Satheesan's Budget Plans

महोबा में जिरकोनियम की खोज: यूपी के औद्योगिक विकास को लगेंगे पंख