Politics

अंसतुष्ट नेताओं को मनाने में जुटी बीजेपी

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) से ठीक पहले बीजेपी (BJP) प्रभावशाली नेताओं को पार्टी से जोड़ने के लिए महाअभियान चलाएगी।

लोकसभा चुनाव 2024 (Lok sabha Election 2024) के मद्देनज़र बीजेपी ने असंतुष्ट नेताओं को मनाने की कवायद तेज कर दी है। इसके लिए पार्टी ने 8 सदस्यों वाली एक समिति का गठन किया है नाराज नेताओं से बातचीत करके उन्हें पार्टी में शामिल करेंगी। वही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) की अध्यक्षता में आज दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं की एक बैठक बुलाई गई। बैठक में  नाराज, असंतुष्ट नेताओं को मनाने और दोबारा से पार्टी से जोड़ने के निर्णय पर मंथन हुआ।

मिशन 2024 के तहत भाजपा की टीम 8

पार्टी ने समिति का नाम टीम-8 रखा है। नेताओं को पार्टी में शामिल कराने के लिए गठित समिति में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, अश्विनी वैष्णव, मनसुख मंडाविया, असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा, पार्टी महासचिव विनोद तावड़े, तरुण चुघ, सुनील बंसल को सम्मिलित किया गया हैं।

नाराज नेताओं को उच्च पद दे सकती है बीजेपी

असंतुष्ट और नाराज नेता राजनीतिक दलों में अपना ही महत्त्व रखते हैं। कभी-कभी इन नेताओं की अनदेखी चुनावों को प्रभावित करती है। आज के समय में सभी राजनीतिक दल नाराज नेताओं के कद, महत्त्व को देखते हुए उन्हें तवज्जों देकर उच्च पद और दायित्व देकर संतुष्ट करने में पार्टी लगी हुई हैं।

इन्हें मिली जिम्मेदारी

मिशन-2024 के लिए भाजपा ने 2 सदस्यीय समिति बनाई है। पहली समिति में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव (Union Minister Bhupendra Yadav) और असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा (Hemant Biswa Sarma) को दायित्व सौंपा गया है। जबकि दूसरी तरफ भाजपा ने केंद्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव, केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडविया, महासचिव विनोद तावड़े, तरुण चुग और सुनील बंसल को विभिन्न दायित्व सौंपने की रणनीति बनाई है।

प्रभावशाली नेताओं से बीजेपी को हो सकता है फायदा

सूत्रों के मुताबिक कई प्रमुख दलों के प्रभावशाली नेता भाजपा (BJP) में आने के इच्छुक हैं। लेकिन अभी सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आ रहे हैं। टीम 8 ऐसे नेताओं से संपर्क साधने, वार्तालाप करने सहित आदि प्रयास करेगी। इस समिति के गठन से भाजपा को लोकसभा चुनाव (Lok sabha Election) में लाभ हो सकता है।

ACTS Seeks Removal of Waqf Board Chief Over Munambam Row

TN CM Vijay Meets AP CM to Resolve Water Sharing

Dasara Utsav:Sacred Indrakeeladri Glows For Sharan Navaratri Event

लखनऊ से भाजपा का चुनावी शंखनाद

वसुंधरा ताल में अर्ली वार्निंग सिस्टम