Latest

शक्ति वंदन एवं गांव चलो अभियान

भाजपा प्रदेश कार्यालय में शक्ति वंदन एवं गांव चलो अभियान की जिला कार्यशाला का आयोजन।

राजस्थान के जयपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में शक्ति वंदन एवं गांव चलो अभियान की जिला कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में भाजपा के प्रदेश महामंत्री मोतीलाल मीणा, प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल और  भाजपा जयपुर देहात दक्षिण जिलाध्यक्ष राजेश गुर्जर ने कार्यशाला को संबोधित किया।

2600 कार्यकर्ताओं का 24 घंटे का प्रवास गांवों में।

कार्यशाला के मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश महामंत्री मोतीलाल मीणा ने पीपीटी के माध्यम से अभियान के संबंध में प्रजेंटेंशन दिया। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) का गांवों को विकसित करने का सपना पूरा करने में नारी शक्ति का अहम योगदान हैं, इसलिए इस दिशा में प्रधानमंत्री मोदी ने लखपति दीदी योजना (Lakhpati Didi Scheme) शुरू की है। इस योजना के माध्यम से नारी को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ ही उनकी सामाजिक क्षेत्र में सहभागिता बढ़ाई जाएगी। गांव चलो अभियान (Gaon Chalo Abhiyan ) के तहत कार्यकर्ताओं का प्रवास कार्यक्रम 4 फरवरी से 11 फरवरी तक चलाया जाएगा। भाजपा के गांव चलो अभियान के तहत जिले के लगभग 2600 कार्यकर्ता 24 घंटे का प्रवास गांवों में करेंगे। इस अभियान को धरातल पर उतारने पर जोर दिया जाएगा।

भाजपा जयपुर देहात दक्षिण जिलाध्यक्ष राजेश गुर्जर ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि गांव चलो अभियान के तहत सभी वर्गों को इस अभियान से  जोड़ने के लिए रूपरेखा तैयार की गई है। गांव चलो अभियान के माध्यम से हर बूथ पर भाजपा के कार्यकर्ता मोदी दूत के रूप में गांव में प्रवास कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुरू की गई योजनाओं की जानकारी देंगे।

कार्यशाला में अभियान के संभाग सह-प्रभारी सत्य नारायण चौधरी, जिला प्रभारी विमल अग्रवाल, जिला महामंत्री अजयपाल सिंह, गांव चलो अभियान के जिला संयोजक एवं जिला मंत्री एडवोकेट हरिमोहन शर्मा एवं सभी मंडल अध्यक्ष, मंडल संयोजक और सह संयोजक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Messi Mania to Sweep India:‘The GOAT Tour’ Scheduled for Dec 13-15

यूपी भाजपा में जल्द होगा 17वें प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान

Putin's India Tour: A New Chapter in Bilateral Relations

'19-Country Pause'—A New Era of Immigration Uncertainty

H-1B Vetting Wall—An Existential Threat to Tech Talent