Info
Latest

विश्व पृथ्वी दिवस 2024

प्रकृति के महत्व के प्रति जागृत करने के उद्देश्य से 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जा रहा हैं।

पृथ्वी एवं प्रकृति के महत्व के प्रति जागृत करने के उद्देश्य से 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस (World Earth Day) मनाया जा रहा हैं। इस दिवस को मनाने का अर्थ यह भी हैं कि लोग प्रकृति के महत्त्व को समझे, सचेत होकर अपने आसपास के पर्यावरण को अच्छा बनाने पर कार्य करें । इससे पृथ्वी का संतुलन बना रहेगा।

विश्व पृथ्वी दिवस का इतिहास

विश्व पृथ्वी दिवस (World Earth Day) प्रति वर्ष  22 अप्रैल को मनाया जाता हैं। पर्यावरण संरक्षण के लिए आयोजित पृथ्वी दिवस की स्थापना वर्ष 1970 में अमेरिकी सीनेटर जेराल्ड नेल्सन ने पर्यावरण शिक्षा के रूप की थी। वर्ष 1969 में सितम्बर माह में  सिएटल, वाशिंगटन में विस्कोंसिन के अमेरिकी सीनेटर जेराल्ड नेल्सन ने एक सम्मलेन में वर्ष 1970 की वसंत में पर्यावरण को लेकर राष्ट्रव्यापी जन साधारण प्रदर्शन करने का ऐलान किया। जबकि प्रत्येक वर्ष मार्च विषुव (वर्ष का वह समय जब दिन और रात बराबर होते हैं) में पृथ्वी दिवस को  संयुक्त राष्ट्र में मनाया जाता हैं। शान्ति कार्यकर्ता जॉन मक्कोनेल ने इसकी स्थापना की थी।

डेनिस हेस (Denis Hayes ) ने वर्ष 1990 में विश्व स्तर पर पृथ्वी दिवस को मनाने का प्रस्ताव रखा , जिसमें 141 देशों ने भाग लिया था।  पृथ्वी दिवस को वर्ष 2016 में जलवायु संरक्षण के लिए समर्पित कर दिया गया। पृथ्वी दिवस को अब 192 से अधिक देशों में हर साल मनाया जाता हैं।  

वर्ष 2024 की थीम - 'प्लेनेट वर्सेज प्लास्टिक’

वर्ष 2024 में विश्व पृथ्वी दिवस (World Earth Day) का विषय(Theme) 'प्लेनेट वर्सेज प्लास्टिक' (Planet v/s Plastic) हैं । इसका उद्देश्य एकल उपयोग प्लास्टिक (Single Use Plastic) के प्रयोग को समाप्त कर एवं इसके अन्य विकल्प (Option)की खोज करना हैं। 

पृथ्वी मनुष्य , जीव -जंतुओं का घर हैं पर प्रदूषण आदि कारणों से प्रकृति का संतुलन बिगड़ने लगा हैं जिससे सभी प्रभावित हो रहे हैं। वर्तमान समय में पृथ्वी के संतुलन को बनाएं रखने , उसके बचाव के लिए विभिन्न प्रयास करने की आवश्यकता हैं। इस दिन विभिन्न समुदायों के लोग/विशेषज्ञ वृक्षों की कटाई ,प्रदूषण, पर्यावरण से जुड़े आदि मुद्दों पर चर्चा करने हेतु एकत्र होते हैं। जनता को पर्यावरण से सम्बंधित खतरों से अवगत कराया जाता हैं ।

अब बैंक अकाउंट भी होगा 'पोर्ट'

Two Visions Clash: Amaravati Wins, MA-VI-GUN Debate Rises

Climate Whiplash: South Sees Extreme Heat & Thunderstorms

Amaravati 2.0: The Ghost Town Rises Again as Andhra’s Only Capital

Trump Considers High-Risk Operation to Seize 400kg of Uranium