Latest

वक्‍फ बोर्ड मामला: ईडी ने विधायक अमानतुल्लाह खान को गिरफ्तार किया

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने वक्फ बोर्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक अमानतुल्लाह खान को उनके घर पर छापेमारी के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने वक्फ बोर्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ओखला से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक अमानतुल्लाह खान को उनके घर पर छापेमारी के बाद गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद अमानतुल्लाह खान को ईडी मुख्यालय ले जाया गया है, जहां उनसे पूछताछ की जाएगी। इनकी गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेताओं ने इस घटना को राजनीतिक से प्रेरित बताया हैं। 

आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दो अलग-अलग प्राथमिकी (एफआईआर) से जुड़ा हुआ है। एक एफआईआर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने वक्फ बोर्ड में अनियमितताओं के आरोपों के आधार पर दर्ज की है। इस मामले में वक्फ बोर्ड के प्रबंधन में कथित वित्तीय गड़बड़ियों की जांच की जा रही है। दूसरी एफआईआर दिल्ली के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में दर्ज की है। इस एफआईआर के तहत खान पर आरोप है कि उन्होंने अपने ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति जमा की है, जो उनके सार्वजनिक पद के अनुकूल नहीं है।

ईडी के समन को नजरअंदाज

विधायक अमानतुल्लाह खान ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा भेजे गए 10 से अधिक समनों को नजरअंदाज किया है। वह आखिरी बार अप्रैल में ईडी के समक्ष पूछताछ के लिए पेश हुए थे। खान की इस आचरण के चलते जांच एजेंसियों ने उनके खिलाफ कार्रवाई को और तेज कर दिया है, और उनकी कानूनी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

जांच एजेंसी की कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताया

दिल्ली के विधायक अमानतुल्लाह खान ने अपने खिलाफ चल रही जांचों और आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया है। उन्होंने दावा किया कि ये आरोप और जांचें उनके खिलाफ राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से की जा रही हैं। खान ने कहा कि उन्हें लक्षित करके इन मामलों को बढ़ा चढ़ा कर पेश किया जा रहा है, और वे इस पूरे मामले को राजनीतिक खेल के रूप में देख रहे हैं।

भाजपा ने अमानतुल्लाह खान की गिरफ्तारी को सही ठहराया

भाजपा ने अमानतुल्लाह खान की गिरफ्तारी को उचित ठहराते हुए कहा कि उनके खिलाफ गंभीर आरोप हैं। भाजपा का आरोप है कि खान ने वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष रहते हुए अवैध तरीके से लोगों की नौकरियों में भर्ती की और जनकल्याण के लिए आवंटित पैसे का गबन किया। इसके अतिरिक्त, भाजपा के सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने आम आदमी पार्टी के नेताओं और मंत्रियों को अपराधी बताते हुए आरोप लगाया कि दिल्ली में आप के सभी विधायक भ्रष्ट हैं।

बुजुर्गों के लिए यूपी में केयर गिवर्स

Andhra’s Bunny Stick Festival Turns Deadly: One Dead, 100 Injured

Telangana’s ₹755 Cr Liquor Surge Triggers Economic & Social Debate

High Stakes in Bezawada: Unscripted Twists in Mayoral Election

भारत ने 226, श्रीलंका ने 430 रन का लक्ष्य हासिल किया