Latest

भाजपा मुख्यमंत्री कैबिनेट के साथ करेंगे रामलला के दर्शन

भाजपा मुख्यमंत्रियों के मंत्रिमंडल के साथ अयोध्या में रामलला के दर्शन की तैयारी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने 22 जनवरी को अयोध्या (Ayodhya) में शुभ मुहूर्त में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की। प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में अब आम लोगों ने प्रभु श्रीराम के दर्शन करने आरम्भ कर दिए हैं । इसी कड़ी में अब भाजपा नेता (BJP Leaders) भी श्रीराम मंदिर (Ram Mandir) दर्शन करने की तैयारी कर रहे हैं ।

भाजपा शासित राज्यों (BJP States) के मुख्यमंत्री (CM’s) अपने मंत्रिमंडल (Cabinet) के नेताओं के साथ प्रभु श्रीराम के दर्शन करने के लिए अयोध्या में जाएंगे।

31 जनवरी को त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा अपने सभी  मंत्रियों के साथ दर्शन करेंगे। 1 फरवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंत्रियों के साथ दर्शन करने जाएंगे। 2 फरवरी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के मंत्रिमंडल के साथ रामलला के दर्शन करेंगे।

5 फरवरी को महाराष्ट्र कैबिनेट मंत्री प्रभु राम जी के दर्शन करने जाएंगे। 9 फरवरी को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर मंत्रिमंडल सहित रामलला के दर्शन करेंगे। 12 फरवरी को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा  कैबिनेट के साथ प्रभु राम के दर्शन करेंगे।

15 फरवरी को गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और असम के मुख्यमंत्री हिमन्त बिस्वा सरमा पूरी कैबिनेट के साथ अयोध्या में रामलला के दर्शन करेंगे। 24 फरवरी को गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल अपने मंत्रिमंडल के साथ भगवान श्रीराम के दर्शन करेंगे।

4 मार्च को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव मंत्रिमंडल को साथ लेकर प्रभु श्रीराम के दर्शन कर कृतार्थ होंगे।

Samastha Mouthpiece Backs Kanthapuram, Criticises CM Satheesan

Southern States Join Hands to Protect Oil Palm Farmers

इंदौर में आयोजित 'यात्री परिवहन विजन समिट-2026' का शुभारंभ

मीरापुर विधानसभा में राजनीतिक हलचल

Keralam BJP rejig focuses on younger voters and 2029