Latest

चंडीगढ़ के मेयर चुनाव में भाजपा की जीत

आप और कांग्रेस के गठबंधन के बावजूद चंडीगढ़ में मेयर चुनाव में भाजपा को बहुमत।

भाजपा उम्मीदवार मनोज सोनकर को बहुमत।

चंडीगढ़ (Chandigarh) के मेयर चुनाव (Mayor Election) 2024 में भाजपा (BJP) को कुल 16 और विपक्ष (Opposition) को 12 वोट मिले। विपक्ष के 8 वोट अमान्य घोषित हुए। भाजपा उम्मीदवार मनोज सोनकर (Manoj Sonkar) ने आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार कुलदीप  टीटा को हराया। आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस (Congress) ने इस बार भाजपा को हराने के लिए गठबंधन किया था। मेयर की सीट अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित थी। गठबंधन के बावजूद चंडीगढ़ के मेयर चुनाव में भाजपा उम्मीदवार मनोज सोनकर को बहुमत मिला।

चुनाव की मतदान प्रक्रिया के समय चंडीगढ़ के उपायुक्त विनय प्रताप सिंह उपस्थित रहे । साथ ही चुनावी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की गई। चुनाव के समय मतदान के लिए कुल 35 पार्षदों सहित सांसद किरण खेर (MP Kirron Kher)  ने वोट (Vote) डाला। चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से पूर्ण कराने के लिए नगर निगम कार्यालय (MCD Office) के बाहर आईटीबीपी के जवान,पुलिस, आरएएफ और सीआरपीएफ बल को तैनात किया गया था।

भाजपा (BJP) ने वरिष्ठ उपमहापौर पद के लिए कुलजीत संधू और उपमहापौर के लिए राजिंदर शर्मा को उम्मीदवार बनाया हैं। कांग्रेस (Congress) की तरफ से वरिष्ठ उपमहापौर पद पर गुरप्रीत सिंह गाबी और उपमहापौर पद पर निर्मला देवी बतौर प्रत्याशी उतारा गया हैं। कांग्रेस (Congress) ने आम आदमी पार्टी (AAP) के साथ किए गठबंधन के तहत अपने मेयर उम्मीदवार जसबीर सिंह बंटी का नामांकन वापिस लिया और उनके उम्मीदवार कुलदीप टीटा को समर्थन दिया।

ACTS Seeks Removal of Waqf Board Chief Over Munambam Row

TN CM Vijay Meets AP CM to Resolve Water Sharing

Dasara Utsav:Sacred Indrakeeladri Glows For Sharan Navaratri Event

लखनऊ से भाजपा का चुनावी शंखनाद

वसुंधरा ताल में अर्ली वार्निंग सिस्टम