Latest

इस यूनिवर्सिटी में छात्राओं ने किया प्रदर्शन, क्या है मामला?

हैदारबाद के उस्मानिया विश्वविद्यालय के पोस्ट ग्रेजुएट गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने शनिवार को जमकर प्रदर्शन किया।

हैदराबाद की उस्मानिया यूनिर्वसिटी के पोस्ट ग्रेजुएट गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने अपने परिसर में सुरक्षा उल्लंघन के विरोध में प्रदर्शन किया। छात्राओं ने छात्रावास के सामने बैठकर ‘हमें न्याय चाहिए’ के नारे भी लगाए। इस मामले में पुलिस का मानना है कि हॉस्टल में रहने वाली छात्रों को समय रहते सभी सुरक्षा सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। इससे पहले छात्रों ने डीसीपी को अपनी मांगों के बारे में जानकारी दी।

पुलिस ने छात्राओं को समझाइश दी।

सुरक्षा उल्लंघन के मामले में विरोध के लिए छात्राएं और छात्र भारी संख्या में एकजुट हुए। सभी छात्र एक साथ मिलकर प्रदर्शन कर रहे हैं। यूनिवर्सिटी के हालात बिगड़ते देख मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया। महिला पुलिस ने छात्राओं को समझाने का प्रयास किया लेकिन छात्राओं ने कहा कि वे मांगे पूरी होने तक अपने हॉस्टल के कमरों में वापस नही जाएंगी।

‘पीजी की दिवार कूदकर अंदर घुसे था अज्ञात शख्स’

पीजी गर्ल्स हॉस्टल में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा परिसर की दीवार फांदने और गर्ल्स हॉस्टल के अंदर घुसने की घटना सामने आई थी। छात्रों के मुताबिक उन्होंने एक आरोपी को पहले ही पकड़ लिया। जबकि वहां सुरक्षाकर्मी मौजूद थे। छात्राओं ने आगे बताया कि हमने आरोपी को पकड़ लिया और एक गश्ती टीम के हवाले कर दिया।

ACTS Seeks Removal of Waqf Board Chief Over Munambam Row

TN CM Vijay Meets AP CM to Resolve Water Sharing

Dasara Utsav:Sacred Indrakeeladri Glows For Sharan Navaratri Event

लखनऊ से भाजपा का चुनावी शंखनाद

वसुंधरा ताल में अर्ली वार्निंग सिस्टम