Latest

अन्तर्राष्टीय महिला दिवस

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2024 में Inspire Inclusion विषय पर मनाया जा रहा हैं।

8 मार्च को अन्तर्राष्टीय महिला दिवस हैं । महिलाओं के उचित आदर, सम्मान  को जागृत करने को लेकर अन्तर्राष्टीय महिला दिवस मनाया जाता हैं।  इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को Inspire Inclusion थीम के साथ मनाया जाएगा। 8 मार्च 1975 को यूनाइटेड नेशन्स (United Nations) की तरफ से महिला दिवस मनाने की शुरुआत की गई थी।

महिलाओं का 8 मार्च को संघर्ष

8 मार्च को अमेरिका में कार्यरत महिलाओं ने अपने अधिकारों के लिए आंदोलन किया था , वर्ष 1908 में महिला कर्मियों को सम्मान देने के उद्देश्य से न्यूयॉर्क में सोशलिस्ट पार्टी ऑफ अमेरिका ने इस दिन का चयन किया। रूस की महिलाओं ने प्रथम विश्व युद्ध का विरोध करते हुए इसी दिन महिला दिवस आयोजित किया था । ब्रेड एंड पीस को लेकर वर्ष 1917 में रूस की महिलाओं ने हड़ताल कर प्रदर्शन किया था। 8 मार्च को ही पीस एक्टिविस्ट्स को सपोर्ट करने हेतु यूरोप में महिलाओं ने रैलियां निकाली थी।

भारतीय प्रसिद्ध चेहरों का जन्मदिवस

8 मार्च को भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे का जन्मदिन हैं। वहीं भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर,लेखिका  रश्मि बंसल , भारतीय गीतकार  साहिर लुधियानवी, अभिनेता फरदीन खान और आकाश दाभाड़े का भी 8 मार्च को जन्मदिवस हैं।पंजाब के प्रथम मुख्यमंत्री गोपी चन्द भार्गव,भारत के उड़ीसा प्रान्त के मुख्यमंत्री विश्वनाथ दास ,गोवा के भूतपूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत का भी  इसी दिन जन्म हुआ था

8 मार्च की घटनाएं

1911 में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस प्रथम बार मनाया गया था। वर्ष 2001 में  शेरोन के नेतृत्व में राष्ट्रीय एकता सरकार ने इस्रायल में शपथ ली। 2006 में रूस ने ईरान मामले पर अपना प्रस्ताव वापिस लिया। वर्ष 2008 में बम्बई शेयर बाज़ार ने सूचीबद्धता से संबंधित प्रावधानों को पूर्ण  नहीं करने के कारण 10 कंपनियों के शेयरों में कारोबार निलंबित कर दिया। फ़िल्म फ़ेयर आफ़ फ़ुटपाथ ने काहिरा इंटरनेशनल फ़ेस्टीवल फ़ॉर चिल्ड्रेन में भारत का प्रतिनिधित्व किया।वर्ष 2009 में भारत के अग्रणी गोल्फ ख़िलाड़ी ज्योति रंधावा ने थाइलैंड ओपन ख़िताब जीता। वर्ष 2017- में मध्य प्रदेश में भोपाल-उज्जैन पैसेंजर ट्रेन में हुए ब्लास्ट पर ISIS आतंकियों की गतिविधियों का खुलासा हुआ था।भारतीय राज्य नागालैंड के नेफियू रियो ने 2018 में 9वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की थी और भारतीय उच्चतम न्यायालय ने सशर्त इच्छा-मृत्यु की अनुमति दी थी।

कुछ चर्चित चेहरों का 8 मार्च को ही निधन हुआ

वर्ष 1535 में मेवाड़ की रानी कर्णावती, 1957 में प्रसिद्ध राष्ट्रीय नेता बाल गंगाधर खेर,1979 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ आर. के. खाडिलकर,1977 में  कहानीकार कृश्न चन्दर ,1982 में ब्रिटिश रूढ़िवादी राजनीतिज्ञ राब बटलर का निधन हुआ था। इसके अतिरिक्त 2015 में  आउटलुक के संस्थापक विनोद मेहता और 2021 में पूर्व न्यायमूर्ति व राजस्थान और गुजरात के पूर्व राज्यपाल अंशुमान सिंह की मृत्यु हुई थी।

Kerala Congress Rift Deepens as Adoor Prakash Meets Kharge

बिहार पुलिस खरीदेगी 50 अत्याधुनिक ड्रोन

Maverick Architect:Singeetam’s Experiments Redefined Indian Cinema

सुरक्षा की नई पहल

सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री ने युवाओं से किया संवाद