Latest

20 जून को राष्ट्रपति का पीडीयूएनआईपीपीडी का दौरा

20 जून राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय शारीरिक दिव्यांगजन संस्थान का दौरा कर विकलांग व्यक्तियों से मिलेंगी।

20 जून 2024 को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु (President Droupadi Murmu)पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय शारीरिक दिव्यांगजन  संस्थान (Pandit Deendayal Upadhyaya National Institute for Persons with Physical Disabilities)का दौरा करेंगी। यह  संस्थान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अंतर्गत आता हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (President Droupadi Murmu) कल 20 जून 2024 को दौरे के दौरान सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी। तत्पश्चात परिसर में पौधारोपण करेंगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (President Droupadi Murmu) पी-एंड-ओ कार्यशाला का निरीक्षण करने के उपरांत क्रॉस डिसेबिलिटी शीघ्र हस्तक्षेप केंद्र (CDEIC) का दौरा करेंगी। क्रॉस डिसेबिलिटी शीघ्र हस्तक्षेप केंद्र  (CDEIC) में इलाज करा रहे बच्चों से मिलेंगी। वह बच्चों से उनके स्वास्थ्य को लेकर बात करेंगी साथ ही चिकित्स्कों,पदाधिकारियों से अस्वस्थ बच्चों की स्वास्थ्य प्रगति, संस्थान (PDUNIPPD) के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगी।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय शारीरिक दिव्यांगजन  संस्थान (PDUNIPPD)  में  दिव्यांग बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा , जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu) शामिल होंगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान दिव्यांग बच्चे अपनी प्रतिभा एवं  उपलब्धियों को प्रदर्शित करेंगे। इस कार्यक्रम के उपरांत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (President Droupadi Murmu) दिव्यांग बच्चों (Handicapped Children) , संस्थान के  पदाधिकारियों ,कर्मचारियों को संबोधित करेंगी।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय शारीरिक विकलांग संस्थान (PDUNIPPD) शारीरिक रूप से विकलांग व्यक्तियों के लिए सेवा प्रदान करता हैं। संस्थान का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण हस्तक्षेपों के जरिये विकलांग व्यक्तियों (Handicapped People’s) को इष्टतम रूप से सक्षम बनाना हैं, जो कि चिकित्सा आवश्यकताओं से अलग हैं। संस्थान  सभी वर्गों के विकलांग व्यक्तियों को आवश्यकता के अनुरूप व्यापक पुनर्वास प्रदान करता हैं, ताकि उनके परिवारों का सशक्तीकरण सुनिश्चित हो सके। इसके अतिरिक्त यह संस्थान क्षेत्र आधारित अनुसंधान एवं  मानव संसाधनों के विकास को पुष्ट करने का काम करता हैं , ताकि विकलांग व्यक्ति (Handicapped People) सामाजिक व आर्थिक रूप से स्वतंत्र हो सकें।

Ugadi 2026: Welcoming the Telugu New Year with Hope and Tradition

Catholic Church seeks stronger say in UDF candidate selection

Sahitya Akademi Awards: Indian Nobel Honors 24 Languages

BJP’s Big Bet on Vijay? “Dy CM” Offer Sparks Tamil Nadu Power Play

बीसी सखी योजना बनी यूपी का सफल मॉडल