International Relations

UAE में पहले हिंदू मंदिर का इस महंत से क्या है कनेक्शन!

प्रधानमंत्री संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायेद अल नाहयान के साथ कई मुद्दों पर चर्चा के साथ, अबू धाबी में पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन किया।

पीएम नरेंद्र मोदी 13 और 14 फरवरी को संयुक्त अरब अमीरात के दौरे पर हैं। वो 14 फरवरी की शाम अबु धाबी में 27 एकड़ में फैले पहले हिंदू मंदिर का उद्धाटन किया। हालांकि सुबह से ही मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम शुरू हो गया था। मंदिर को बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था यानी BAPS की मदद से बनवाया गया है। इसकी लागत 700 करोड़ रुपए के आसपास आई।

मध्य प्रदेश में जन्में हैं स्वामी केशवजीवनदासजी

यूएई में जिस मंदिर की चर्चा हो रही है, उसे महंत स्वामी महाराज (स्वामी केशवजीवनदासजी) ने बनवाया हैं। ये बीएपीएस स्वामीनारायण संस्था के छठे और वर्तमान आध्यात्मिक गुरु हैं। महंत स्वामी महाराज का जन्म 13 सितंबर 1933 को मध्य प्रदेश के जबलपुर में हुआ था। 

स्वामी जी ने क्राइस्ट चर्च से कि थी शुरुआती पढ़ाई

दरअसल महंत स्वामी महाराज अपने छात्र जीवन में मेधावी छात्र थे। उनकी शुरुआती पढ़ाई मध्य प्रदेश के जबलपुर में ही हुई थी। वही उन्होंने अपनी 12वीं तक की पढ़ाई जबलपुर के क्राइस्ट चर्च बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल से पूरी की थी। 

पीएम ने 'अहलान मोदी' को संबोधित किया

पीएम मोदी ने व्यापक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ बैठक की। बैठक के बाद पीएम मोदी ने लगभग 65 हजार यूएई में रह रहे प्रवासियों को अबू धाबी में 'अहलान मोदी' कार्यक्रम में संबोधित किया। 

Gulf Dreams Turn Deadly For 55,550 Telugu Youth

Telugu States Continue Border Dispute Over Five Villages

Telugu States ISIS Bust Exposes Digital Radicalisation Network

AP vs TG at Srisailam Dam: A Fresh Interstate Flashpoint Emerges!

अब बैंक अकाउंट भी होगा 'पोर्ट'