Info
Entertainment

पुष्पा 2: द रूल अब दिसंबर, 2024 में होगी रिलीज

अल्लू अर्जुन अभिनीत फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' अब 6 दिसंबर, 2024 को रिलीज करने का फिल्म निर्माता का ऐलान।

देश की सबसे अधिक रोमांचक फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' (Pushpa 2: The Rule) अब 15 अगस्त के दिन रिलीज नहीं होगी। दर्शकों को इस फिल्म के लिए अब 5 माह तक प्रतीक्षा करनी पड़ेगी। फिल्म के निर्माता (Film Makers) ने 'पुष्पा 2: द रूल' को 6 दिसंबर, 2024 को रिलीज करने का ऐलान किया। 

अल्लू अर्जुन (Allu Arjun )और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) द्वारा अभिनीत (Starrer) फिल्म को देखने  के लिए दर्शकों में काफी ज्यादा उत्साह हैं।फिल्म के निर्माताओं (Film Makers) ने इस फिल्म के देरी से रिलीज़ होने का कारण अभी फिल्म का पूरा नहीं होना बताया हैं।

एडिटर एंटनी रूबेन द्वारा फिल्म छोड़ने के कारण अभी फिल्म की एडिटिंग का काम भी रुका पड़ा हैं। फिल्म निर्माता  राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता एडिटर नवीन नूली से संपर्क साध रहे हैं। फिल्म को पूरा होने में अभी काफी ज्यादा समय लगेगा। शूटिंग और पोस्ट-प्रोडक्शन (Post Production) काम को पूरा करने के बाद ही फिल्म दिसम्बर में दिखाई जाएगी।

फिल्म के निर्माता इस फिल्म को सही गुणवत्ता (Better Quality)के साथ दर्शकों (Audience) को बेहतर अनुभव (Experience) प्रदान करने के इच्छुक हैं, इसी के चलते निर्माता अभी किसी तरह का कोई जोखिम उठाने की स्थिति के लिए तैयार नहीं हैं।  दिसंबर से पहले यह फिल्म 15 अगस्त के दिन स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) पर जारी होने वाली थी, पर फिल्म का काम अभी अधूरा हैं। फिल्म के निर्माता द्वारा फिल्म के हर एक दृश्य ,गाने , रुपरेखा आदि को ध्यान में रखते हुए काम किया जा रहा हैं।

 पिछले दो वर्षों से यह फिल्म बहु प्रतीक्षित (Awaited) फिल्मों में से एक हैं। फिल्म के टीजर (Teaser) को 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज (Views) मिल चुके हैं। दर्शकों को यह फिल्म विभिन्न भाषाओं में देखने को मिलेगी।

पुष्पा 2: द रूल (Pushpa 2: The Rule) भारतीय तेलुगु -भाषा की एक्शन ड्रामा फिल्म हैं। पुष्पा 2: द रूल (Pushpa 2: The Rule) फिल्म पुष्पा: द राइज़ की अगली कड़ी हैं। बंदरेड्डी सुकुमार (Bandreddi Sukumar ) ने सुकुमार राइटिंग्स बैनर के अंतर्गत इस फिल्म का निर्देशन एवं लेखन किया हैं। माइथ्री मूवी मेकर्स बैनर के अंतर्गत नवीन यरनेनी (Naveen Yerneni ) और यालमंचिली रविशंकर  (Y. Ravi Shankar) ने पुष्पा 2: द रूल रूल (Pushpa 2: The Rule) फिल्म का निर्माण किया हैं। इस फिल्म में अभिनेता अल्लू अर्जुन और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना प्रमुख भूमिका में हैं जबकि अन्य कलाकार फहाद फासिल , धनंजय , जगदीश प्रताप बंडारी , राव रमेश , अजय , सुनील , अनसूया भारद्वाज , शनमुख , अजय घोष इस फिल्म में अपने अभिनय द्वारा फिल्म को रोचक बनाने का काम कर रहे हैं।

AI खर्च पर चिंता, Intel-Alphabet शेयर रिकॉर्ड गिरे

Tummidihetti Revival: Technical Feasibility, Political Friction

PSC Chairman, Members Named as Accused in Fisheries Exam Scam

भाजपा का जनजागरूकता अभियान

भाजपा का चंडीगढ़ में महासम्मेलन