Opinion

दिल्ली में बढ़ा प्रदूषण! अब कैसे मनेगी दिवाली

इस बार फिर से दिवाली से पहले बढ़ने लगा प्रदूषण (Pollution), बढ़ते प्रदूषण से बुजुर्ग और बच्चे परेशान।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब मौसम बदलाव दिखने लगा है, और इसके साथ ही प्रदूषण के स्तर में बढ़ोतरी से लोग डरने लगे हैं। दिवाली से पहले ही दिल्ली की हवा बेहद खराब हो गई है लोगों में सांस से जुड़ी परेशानियां शुरू हो गई हैं। लोग सांस की तकलीफ की शिकायत को लेकर शहर के अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। खासकर सांस की बीमारियों से पीड़ित लोगों और बच्चों-बूढ़ों के लिए यह खतरनाक है। हर दूसरे दिन दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में प्रदूषण बढ़ने लगा है।

दर्ज की गई दिल्ली की हवा

राज्यधानी में 22 अक्टूबर यानि रविवार शाम एयर क्वालिटी इंडेक्स 'बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज किया गया. शहर का अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से एक डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

BJP Takes Democracy Campaign to Delhi Streets

यूपी में श्रमिकों को दिवाली का तोहफा

यूपी कैबिनेट के बड़े फैसले

राज्यसभा उपचुनाव 12 नवंबर को, निर्वाचन आयोग ने जारी किया कार्यक्रम

एंथ्रोपिक का IPO आवेदन: नैस्डैक पर ANT टिकर