महादेव ऐप में भूपेश बघेल का नाम, शहजाद पूनावाला की आई प्रतिक्रिया

मुंबई क्राइम ब्रांच (mumbai crime branch) की एसआईटी (SIT) ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए महादेव सट्टेबाजी एप (mahadev betting app) में 15,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के केस में पहली गिरफ्तारी की है।
महादेव ऐप में भूपेश बघेल का नाम, शहजाद पूनावाला की आई प्रतिक्रिया
Published on

महादेव सट्टेबाजी ऐप केस (mahadev betting app case) में छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) का नाम आरोपी द्वारा लिए जाने पर राजनीति कम होने की जगह बढ़ गई है।भूपेश बघेल का ऐप में नाम सामने आने के बाद बीजेपी कांग्रेस (congress) पर हमलावर निशाने पर आ गई है। इस मामले में बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला (BJP leader Shehzad Poonawala) ने अपना रिएक्शन दिया है। पूनावाला ने कहा कांग्रेस पार्टी की सरकारें जिस राज्य में रही है, वहां कांग्रेस ने सिर्फ लूटने का काम किया है। उन्होंने कांग्रेस सांसद के घर मिले करोंड़ो रुपये मिलने का हवाला दिया।

मुंबई पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया

मुंबई क्राइम ब्रांच की विशेष जांच टीम  ने 15,000 करोड़ रुपये के महादेव बुक सट्टेबाजी ऐप मामले में पहली गिरफ्तारी की है। पिछले साल कोर्ट के आदेश के बाद माटुंगा पुलिस ने मामला दर्ज़ किया था और फिर मामले की जांच के लिए SIT का गठन किया गया था। मुंबई पुलिस (mumbai police) के मुताबिक मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम दीक्षित कोठारी है।

केंद्र सरकार ने महादेव ऐप पर लगाया था प्रतिबंध

दरअसल केंद्र सरकार (Central Government) ने महादेव सट्टेबाजी ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया था। दरअसल ईडी की सिफारिश पर सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने महादेव बुक और रेड्डी अन्नाप्रिस्टोप्रो सहित कुल 22 अवैध सट्टेबाजी ऐप्स और वेबसाइटों को ब्लॉक करने का आदेश जारी किया था।

logo
NewsCrunch
news-crunch.com