मप्र में 2 दिसंबर को अधिकारियों का नीति चिंतन

2 दिसंबर को भोपाल में अधिकारियों का नीति चिंतन शिविर में 2047 की कार्ययोजना पर चर्चा होगी। जबकि 21-22 दिसंबर को मंत्रियों का चिंतन शिविर प्रस्ताविक हैं।
मप्र में 2 दिसंबर को अधिकारियों का नीति चिंतन
Published on: 

भोपाल में विभागवार नीति चिंतन

मध्य प्रदेश सरकार विधानसभा के शीत सत्र से पहले 2 दिसंबर को भोपाल में विभागवार नीति चिंतन आयोजित करेगी। बैठक में मंत्री, अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव और कलेक्टर शामिल होंगे। इसमें विभागों के स्तर पर राज्य की दीर्घकालीन कार्ययोजना और उसके लक्ष्यों पर विचार किया जाएगा। मंत्रियों के साथ वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों और कलेक्टरों की भागीदारी से राज्य और जिला स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की गुंजाइश रहेगी।

मंत्रियों का चिंतन शिविर में कामकाज की समीक्षा

 चित्रकूट में मंत्रियों और विधायकों का चिंतन शिविर 21 और 22 दिसंबर को प्रस्तावित है। शिविर में मोहन सरकार के तीन साल के कामकाज की समीक्षा और आगामी लक्ष्यों पर चर्चा होगी। इसमें मंत्री और विधायक सरकार की अब तक की प्रगति और आगे की प्राथमिकताओं पर विचार करेंगे। 2 दिसंबर की शुरुआत में होने वाले अधिकारयों की  विभागवार नीति चिंतन का केंद्र 2047 की कार्ययोजना होगी।  जबकि प्रस्तावित चिंतन शिविर में सरकार के मौजूदा कार्यकाल के कामकाज और अगले लक्ष्यों पर चर्चा होगी।

दो सत्रों में 2047 की कार्ययोजना

भोपाल में होने वाला नीति चिंतन दो सत्रों में आयोजित होगा। दोनों सत्रों में ‘समृद्ध मध्य प्रदेश–2047’ की कार्ययोजना और उसके निर्धारित लक्ष्यों पर चर्चा होगी। विभागवार प्रारूप में अलग-अलग विभागों की प्राथमिकताओं को राज्य के दीर्घकालीन लक्ष्यों के संदर्भ में देखा जा सकेगा। बैठक का विषय यह होगा कि आने वाले वर्षों में मध्य प्रदेश किन विकास लक्ष्यों को हासिल करना चाहता है और उन तक पहुंचने के लिए विभागों की कार्ययोजना क्या होगी। दो दिसंबर के नीति चिंतन में विभागीय अधिकारियों के साथ कलेक्टर भी शामिल होंगे। इससे ‘समृद्ध मध्य प्रदेश–2047’ की कार्ययोजना पर चर्चा में जिलों की जरूरतों को सामने रखने का अवसर मिलेगा। विभाग अपने दीर्घकालीन लक्ष्यों पर विचार करते समय जिला स्तर पर योजनाओं को लागू करने से जुड़ी परिस्थितियों को भी ध्यान में रख सकेंगे।