राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का शिमला दौरा
GOPAL SINGH RAWAT

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का शिमला दौरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 4 मई 2024 को हिमाचल प्रदेश जाएंगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu ) 4 मई को हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) जाएंगी। 4 से 8 मई 2024 तक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  शिमला (Shimla) प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu ) के साथ उनके परिवार के 8 सदस्य भी प्रवास पर आ रहे हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu )  4 मई को शिमला स्थित जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट पर उतरेगी। फिर एयरपोर्ट पर उतारकर सड़क मार्ग से शिमला आएंगी । ढली वॉटर कैचमेंट एरिया  में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 5 मई को भ्रमण करेंगी। फिर  6 मई को कांगड़ा जिले (Kangra) का दौरा करेंगी । इसी दिन धर्मशाला में केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता करने के लिए कार्यक्रम की रुपरेखा भी तैयार की जा रही हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu )  7 मई को संकट मोचन मंदिर एवं तारादेवी मंदिर में पूजा करने के उपरांत संध्या के समय  मालरोड पर भ्रमण करेंगी। 7 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu )  गेयटी थियेटर (Gaiety Theatre)में सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में भाग लेंगी , फिर रात्रि के समय राज भवन में भोज का आयोजन होगा। 8 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu) सुबह के समय शिमला (Shimla) से दिल्ली (Delhi) के लिए रवाना जाएंगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू(President Droupadi Murmu )  की सुरक्षा के मद्देनज़र 1 मई से सैन्यजवानों को नियुक्त किया जाएगा।इसी कड़ी में पुलिस श्रेणी के 33 जवान, आईटीबीपी श्रेणी के 32 जवान, सीटीएस के 5 जवान, सीआईडी के 8 जवान राष्ट्रपति भवन केआसपास तैनात किए जाएंगे।

Related Stories

No stories found.
logo
NewsCrunch
news-crunch.com