दिल्ली को मिली 300 नई बसें, अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी

दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने की पहल, केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने 300 नई बसों को दिखाई हरी झंडी।
दिल्ली को मिली 300 नई बसें, अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी
Published on

डीटीसी के बेड़े में 300 नई ई-बसें शामिल
दिल्ली की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को नई रफ्तार देने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आरके पुरम स्थित सेंट्रल पार्क में 300 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही 'मिशन 70 लाख' पौधरोपण अभियान की शुरुआत भी की। कार्यक्रम में उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह समेत अन्य मंत्री मौजूद रहे। डीटीसी के बेड़े में शामिल इन बसों से राजधानी के भीड़भाड़ वाले रूटों पर यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

भीड़भाड़ वाले रूटों पर यात्रियों को राहत
दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन के अधिकारियों के अनुसार, इन इलेक्ट्रिक बसों को खास तौर पर उन मार्गों पर चलाया जाएगा, जहां रोजाना यात्रियों की संख्या अधिक रहती है और बसों की कमी के कारण लोगों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है। नई बसों के आने से पीक आवर्स में यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है। डीटीसी अधिकारियों का कहना है कि इलेक्ट्रिक बसों के शामिल होने से राजधानी में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी। जिन रूटों पर यात्रियों की संख्या ज्यादा रहती है, वहां बसों की उपलब्धता बढ़ाई जाएगी, ताकि लोगों को सफर में सुविधा मिले और निजी वाहनों पर निर्भरता कम हो।

70 लाख' पौधरोपण अभियान मिशन की शुरुआत
इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत दिल्ली सरकार के ‘मिशन 70 लाख पौधारोपण’ महाअभियान का शुभारंभ किया। इस अभियान का उद्देश्य राजधानी में हरियाली बढ़ाना, प्रदूषण नियंत्रण को जनभागीदारी से जोड़ना और पर्यावरण संरक्षण को सामाजिक जिम्मेदारी बनाना है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोगों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की। सरकार का लक्ष्य दिल्ली को अधिक स्वच्छ, हरित और स्वस्थ राजधानी के रूप में विकसित करना है।

logo
NewsCrunch
news-crunch.com