अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों के नाम नक्शे में दर्ज

भारत सरकार ने सर्वे ऑफ इंडिया के नक्शे पर अरुणाचल के 27 स्थानों को मानक नामों से दर्ज किया।
अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों के नाम नक्शे में दर्ज
Published on

भारत सरकार ने अरुणाचल प्रदेश सरकार के परामर्श से राज्य के 27 स्थानों और भौगोलिक विशेषताओं को 'सर्वे ऑफ इंडिया' के आधिकारिक मानचित्र पर उनके मानक नामों के साथ औपचारिक रूप से शामिल किया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस पहल का मुख्य उद्देश्य इन क्षेत्रों की सही पहचान स्थापित करना तथा आम लोगों के बीच इनके बारे में बेहतर जागरूकता फैलाना है।

आधिकारिक सूची में वास्तविक नियंत्रण रेखा  के पास स्थित कई महत्वपूर्ण स्थल शामिल किए गए हैं। इनमें ऐतिहासिक व रणनीतिक महत्व रखने वाले थैग ला, लॉन्ग जू, माजा गांव, ड्ङ्गो ला, रिजा ला, पुकुर ला जैसे दर्रे और भू-भागों के अलावा सांभर सरोवर, जसवंत गढ़, शेर-ए-थापा स्मारक और जयरामपुर जैसे 27 प्रमुख स्थान दर्ज हैं।

यह निर्णय अरुणाचल प्रदेश के स्थानों के नाम बदलने की बाहरी कोशिशों के बीच भारत के रुख को स्पष्ट करता है। भारत सरकार ने इस बात को दोहराया है कि अरुणाचल प्रदेश देश का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा है, और किसी भी प्रकार के काल्पनिक नाम तय करने के प्रयासों से जमीनी हकीकत नहीं बदलती।

logo
NewsCrunch
news-crunch.com