हरियाणा में डॉक्टर्स की हड़ताल: स्वास्थ्य सेवाओं में आई दिक्कतें

हरियाणा के सरकारी अस्पतालों के डॉक्टरों ने हरियाणा सरकार (Haryana Government) से अपनी मांगो को लेकर आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं।
हरियाणा में डॉक्टर्स की हड़ताल: स्वास्थ्य सेवाओं में आई दिक्कतें
Published on

सरकार से डॉक्टरों की मांग

हरियाणा में डॉक्टरों की हड़ताल के समय उनकी मुख्य मांगें शामिल हैं विशेषज्ञ कैडर का गठन, केंद्र सरकार के डॉक्टरों के साथ समानता सुनिश्चित करने वाली करियर प्रगति योजना, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों (एसएमओ) की सीधी भर्ती न करना, और बांड राशि एक करोड़ से घटाकर 50 लाख रुपये करने की मांग को लेकर हड़ताल पर बैठ गए हैं।

डॉक्टरों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

इस हड़ताल के चलते सरकारी अस्पतालों में दिक्कतें आई हैं, क्योंकि अनेक रोगी जिन्हें उपचार की जरूरत हैं, उन्हें ठीक समय पर उपचार नहीं मिल पा रहा हैं। डॉक्टर्स के संगठन ने कहना हैं कि हरियाणा सरकार (Haryana Government)  जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं करेगी तब तक उनका हड़ताल जारी रहेगा।

इसके अलावा राज्य सरकार ने डॉक्टर्स से संबंधित मुद्दों पर बात करने के लिए आमंत्रित किया है। यहां तक कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Chief Minister Naib Singh Saini) ने भी इस मामले पर अपनी चिंता जाहिर की है और डॉक्टर्स के समस्याओं का समाधान करने का आश्वाशन दिया हैं।

इस बीच राज्य की जनता भी इस मुद्दे पर विचार कर रही है, क्योंकि डॉक्टर्स की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाओं में असुविधाएं देखने को मिल रही हैं। आम लोगो का कहना हैं कि इस मामले में दोनों पक्षों के बीच बातचीत के माध्यम से समस्या का  समाधान निकल सकता हैं।

logo
NewsCrunch
news-crunch.com