किसान मजदूर मोर्चा के नेताओं ने आगामी प्रदर्शनों की घोषणा की
दिल्ली: संयुक्त किसान मोर्चा और किसान मजदूर मोर्चा 1 अगस्त को देशभर में किसानों द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने का एलान किया, जिसमें वे पुतले भी जलाएंगे। इसके साथ ही 15 अगस्त को देशभर में जिला स्तर पर ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे, जिसके माध्यम से एमएसपी की कानूनी गारंटी की मांग समेत अपनी अन्य मांगों को लेकर केंद्र सरकार पर दबाव बनाने का प्रयास किया जाएगा।
राष्ट्रीय सम्मेलन में विचार-विमर्श
22 जुलाई को संयुक्त किसान मोर्चा और किसान मजदूर मोर्चा ने एक राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया था जिसमें किसानों की मुख्य समस्याओं और मांगों पर विचार-विमर्श किया गया था। इस सम्मेलन में किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने एक सख्त रुख अपनाया और कहा कि केंद्र सरकार से वाद-विवाद किया जाएगा। उन्होंने इस बारे में जानकारी दी कि उनके नेतृत्व में 1 अगस्त को पुरे देश में किसान केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन और 15 अगस्त को देशभर में जिला स्तर पर ट्रैक्टर मार्च।
दिल्ली चलो मार्च
पंजाब के किसानों ने संयुक्त किसान मोर्चा और किसान मजदूर मोर्चा के नेतृत्व में 13 फरवरी को दिल्ली चलो मार्च शुरू किया था। इस मार्च में वे फसलों के लिए एमएसपी समेत अन्य मांगों को लेकर अपनी आवाज़ बुलंद करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन हरियाणा पुलिस ने उन्हें अंबाला-नई दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर रोक दिया था।