Politics

हिमाचल भाजपा की नई आई. टी. टीम

भाजपा ने हिमाचल प्रदेश आई. टी. विभाग के प्रदेश सह-संयोजकों एवं कार्यसमिति सदस्यों की घोषणा की।

भाजपा ने हिमाचल प्रदेश आई. टी. विभाग के नए प्रदेश सह-संयोजक एवं कार्यसमिति सदस्य घोषित किए। आई. टी. विभाग के 6  नए प्रदेश सह-संयोजक एवं 14  कार्यसमिति सदस्य हिमाचल प्रदेश के 12 जिलों का दायित्व संभालेंगे।

आई.टी. विभाग के प्रदेश संयोजक अनिल डडवाल ने प्रदेश नेतृत्व से चर्चा के उपरांत आई. टी. विभाग के प्रदेश सह-संयोजकों एवं कार्यसमिति सदस्यों की घोषणा की।

पार्टी ने प्रदेश सह-संयोजक पद पर जग सिंह ठाकुर, आशीष शर्मा, निखिल ठाकुर, विजय जरयाल, आदित्य गौतम, अभिषेक चौहान को नियुक्त किया।

इसके अतिरिक्त पार्टी ने गौरव धीमान, कमलेश कुमार,  विनीत बहल, अरुण वर्मा, अरूष गुप्ता, राजेश कुमार ठाकुर, अजित सिंह कैंथ,  मनसा राम भंगालिया, अर्जुन सिंह बिजलवान, मुकेश भारद्वाज, गौरव धीमान, अजय ठाकुर,अमन डोगरा,  मौंटी राणा को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के पद पर नियुक्त किया।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल अभी हिमाचल प्रदेश में भाजपा संगठन को मजबूत करने एवं आम लोगों को भाजपा से जोड़ने का काम कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त भाजपा द्वारा अभी #GSTBachatUtsav अभियान चलाया जा रहा हैं। इस अभियान के तहत नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सहित अन्य नेता  व्यापारियों से मुलाकात कर केंद्र की नीतियों से अवगत कराने का काम कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 सितम्बर 2025 को हिमाचल प्रदेश के आपदा से प्रभावित हुए क्षेत्रों का हेलीकॉप्टर के जरिए दौरा किया , इस दौरान कांगड़ा , चम्बा सहित मणिमहेश यात्रा मार्ग के क्षतिग्रस्त होने से हुई हानि का भी निरीक्षण किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आपदा से राहत हेतु हिमाचल प्रदेश को 1500 करोड़ रूपए , आपदा से मृत्यु होने पर उनके प्रभावित परिवारों को 2 लाख रूपए और घायल व्यक्तियों को 50 हज़ार देने का ऐलान किया। केंद्र की टीम अभी भी हिमाचल प्रदेश के प्रभावित क्षेत्रों के दौरे का आकलन कर रही हैं।  आकलन रिपोर्ट की जांच पूर्ण होते ही प्रदेश को केंद्र की तरफ से और भी सहायता मिलेगी।

राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची

Silicon warfare: AI, autonomous swarms redefine US-Iran conflict

India’s High-Stakes Balancing Act Amid Escalating US-Iran Tensions

Telugu Nadu or Andhra Pradesh:Politics behind a Name Change Debate

Trifurcated Hyderabad enters high-stakes municipal political era