भारत (India) की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू (President Smt. Droupadi Murmu) की अंडमान और निकोबार द्वीप समूह (Andaman and Nicobar Islands) की पहली यात्रा हैं। भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू आज से 23 फरवरी, 2024 तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का (Andaman and Nicobar Islands) दौरा करेंगी।
19 फरवरी के कार्यक्रम
आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu) शहीद स्तंभ पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगी और सेलुलर जेल परिसर और संग्रहालय (Cellular Jail Complex and Museum) का दौरा करेंगी। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी सेल्युलर जेल में लाइट एंड साउंड शो देखेंगी, जिसके बाद वह बाद में नागरिक अभिनंदन समारोह में भाग लेने के लिए डॉ. बीआर अंबेडकर प्रौद्योगिकी संस्थान, पोर्ट ब्लेयर (Dr BR Ambedkar Institute of Technology, Port Blair) जाएंगी।संध्या समय में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu)के सम्मान में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
20 फरवरी के कार्यक्रम
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ((President Droupadi Murmu) 20 फरवरी को इंदिरा प्वाइंट और कैंपबेल खाड़ी (Indira Point and Campbell Bay) का दौरा करेंगी। इसके बाद वह नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप भी जाएंगी और लाइट एंड साउंड शो देखेंगी। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह एकीकृत विकास निगम लिमिटेड (एएनआईआईडीसीओ) की प्रबंध निदेशक नंदिनी पालीवाल नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ((President Droupadi Murmu) को राष्ट्रीय स्मारक के प्रस्तावित विकास से संबंधित जानकारी देंगी।
21 फरवरी के कार्यक्रम
21 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu) राज निवास, पोर्ट ब्लेयर में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के पीवीटीजी के सदस्यों के साथ बातचीत करेंगे। उसी दिन वह राधानगर बीच (Radhanagar Beach) पर सैनिकों के ऑपरेशनल प्रदर्शन को देखेंगी। 23 फरवरी को पोर्ट ब्लेयर से रवाना होंगी।पांच दिवसीय दौरे के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वीप के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए विभिन्न समुदायों और अधिकारियों के साथ बातचीत करेंगी