Politics

यूपी विधान परिषद में 16 समितियों के नए सभापति नियुक्त

विधान परिषद में विधायी और प्रशासनिक कार्यों को गति देने के लिए वर्ष 2026-27 हेतु 16 समितियों के नए सभापतियों की नियुक्ति की गई है।

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की विभिन्न समितियों के लिए सभापतियों के नामों की घोषणा की गई है। इसके तहत नियम पुनरीक्षण समिति का सभापति डॉ. केपी श्रीवास्तव, विशेषाधिकार समिति का मानवेंद्र सिंह, याचिका समिति का डॉ. सुधीर गुप्ता, आश्वासन समिति का शाहनवाज खान, वित्तीय समिति का प्रांशु दत्त द्विवेदी और प्रश्न एवं संदर्भ समिति का बहोरन लाल मौर्य को बनाया गया है। वहीं संसदीय अध्ययन समिति की कमान राजबहादुर सिंह चंदेल, संसदीय समिति की अनूप कुमार गुप्ता, आवासीय परिवाद जांच समिति की अविनाश सिंह चौहान तथा अनियमितताओं पर अंकुश लगाने संबंधी समिति की जिम्मेदारी जितेंद्र सिंह सेंगर को दी गई है। इसके अतिरिक्त विद्युत व्यवस्था समिति का ओम प्रकाश सिंह, विनियमन समीक्षा का सुभाष यदुवंश, विधायी समाधिकार का मुकुल यादव, दैवीय आपदा प्रबंधन का श्याम नारायन सिंह, शिक्षा के व्यवसायीकरण का ऋषिपाल सिंह और खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम समिति का सभापति विजय शिवहरे को नियुक्त किया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार की प्राथमिकताओं और प्रशासनिक पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए इन समितियों का पुनर्गठन किया गया है, ताकि जनसमस्याओं का त्वरित समाधान और विधायी कार्यों का संचालन प्रभावी ढंग से हो सके।

मुजफ्फरनगर सदर विधानसभा का चुनावी समीकरण

रांची में टी-20

Hyderabad Liberation Day Marked by Central, BJP Events

CPM Begins Leadership Reset After Kerala Poll Setback

किशाऊ परियोजना पर ऐतिहासिक सहमति