Politics

मोदी के 71मंत्री: नड्डा की वापसी,शिवराज-खट्टर पहली बार कैबिनेट में

मोदी के 71 मंत्रियों की प्रोफाइल: नड्डा की कैबिनेट में वापसी, शिवराज-खट्टर पहली बार कैबिनेट में; 14 बिना चुनाव जीते मंत्री बने

नरेंद्र मोदी ने रविवार शाम 7:15 बजे लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। नेहरू के बाद ऐसा करने वाले वे दूसरे पीएम बन गए हैं। नरेंद्र मोदी के साथ 71 मंत्रियों ने शपथ ली। इनमें 30 कैबिनेट मंत्री और 5 स्वतंत्र प्रभार मंत्री और 36 राज्य मंत्री शामिल हैं। अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी को फिर से कैबिनेट में शामिल किया गया है। शिवराज सिंह चौहान और मनोहर लाल खट्टर को पहली बार मोदी कैबिनेट में जगह मिली है। दोनों को बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।

जेपी नड्डा की कैबिनेट में वापसी हुई है। वे 2014-19 तक स्वास्थ्य मंत्री थे। इसके बाद उन्हें भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया। वहीं 12 ऐसे नेताओं को मंत्री बनाया गया है जिन्होंने चुनाव नहीं लड़ा। इनमें जेपी नड्डा, अश्विनी वैष्णव, एस जयशंकर, निर्मला सीतारमण, हरदीप सिंह पुरी, जयंत चौधरी, रामदास अठावले, रामनाथ ठाकुर, बीएल वर्मा, सतीश चंद्र दुबे, पबित्रा मार्गरीटा और जॉर्ज कुरियन शामिल हैं।

इसके अलावा दो पराजित नेताओं को भी मंत्रिमंडल में जगह मिली है। तमिलनाडु के नीलगिरी से भाजपा उम्मीदवार एल मुरुगन को राज्य मंत्री बनाया गया है। वे डीएमके के ए राजा से 2.40 लाख वोटों से हार गए थे। वहीं लुधियाना से कांग्रेस उम्मीदवार अमरिंदर सिंह से हारने वाले रवनीत सिंह बिट्टू को भी मंत्री बनाया गया है।

जेडीएस सांसद एचडी कुमारस्वामी, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के जीतन राम मांझी और जेडीयू के राजीव रंजन सिंह (ललन सिंह) ने मंत्री पद की शपथ ली है। वहीं सबसे युवा टीडीपी सांसद राम मोहन नायडू भी मंत्री बने हैं।

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द,भाजपा के तीनों उम्मीदवार निर्वाचित

Satheesan-Sudheeran Camp Pushes Kodikunnil for KPCC Chief

Maestro of the Soil: Legendary Filmmaker Bharathiraja Dies at 84

ट्रेजरी घोटाले में CID जांच तेज

Apple का नया iOS 27 बदल देगा आईफोन