Politics

मप्र भाजपा का 1 से 25 दिसंबर तक 'सेवा दूत' अभियान

भोपाल स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई बैठक में 1 से 25 दिसंबर 2026 तक प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं के प्रवास के माध्यम से ‘सेवा दूत’ अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में संगठनात्मक मजबूती पर चर्चा

भोपाल स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में निगम-मंडल के अध्यक्षों, उपाध्यक्षों एवं सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सहभागिता की। बैठक का मुख्य उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने, संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने तथा स्थानीय स्तर पर पार्टी की सक्रियता बढ़ाने पर केंद्रित रहा।

‘सेवा दूत अभियान’ पर विशेष जोर

बैठक में 1 से 25 दिसंबर 2026 तक प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं के प्रवास के माध्यम से ‘सेवा दूत’ अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। इस अभियान माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया गया। पदाधिकारियों से कहा गया कि वे जनता के बीच जाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी दें तथा पात्र हितग्राहियों तक उनका लाभ पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। अभियान के माध्यम से संगठन और आम जनता के बीच संवाद एवं संपर्क को अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।

स्थानीय समस्याओं के समाधान और युवाओं को संगठन से जोड़ने का आह्वान

राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने बैठक में पार्टी पदाधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से लेने और उनके समाधान के लिए सक्रिय प्रयास करने को कहा। और इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि जनप्रतिनिधि और संगठन के पदाधिकारी जनता से नियमित संपर्क बनाए रखें। स्थानीय समस्याओं का समयबद्ध समाधान कराने तथा सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सहयोग करने को संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी बताया गया। बैठक में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में अधिक से अधिक युवाओं को भाजपा से जोड़ने और संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने की आवश्यकता बताई गई। युवाओं की सक्रिय भागीदारी को संगठन के विस्तार और भविष्य के नेतृत्व निर्माण के लिए महत्वपूर्ण माना गया। पदाधिकारियों से युवाओं के साथ निरंतर संवाद स्थापित करने तथा उन्हें सामाजिक और संगठनात्मक गतिविधियों में भागीदारी के अवसर देने का आह्वान किया गया।

गरीब, युवा, महिला और किसान के कल्याण को प्राथमिकता

बैठक में कहा गया कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार गरीब, युवा, महिला और किसान के आर्थिक कल्याण एवं सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। पदाधिकारियों से सरकारी योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों की जानकारी समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। बैठक का प्रमुख संदेश जनसेवा, संगठन विस्तार और सरकारी योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार के माध्यम से जनता के बीच भाजपा की सक्रियता और संपर्क को मजबूत करना रहा

यूपी में भाजपा का महिला मिशन

Investment Data Leak Row:TN–AP Rivalry Turns into Political Battle

UDF Ministers Challenge Satheesan’s Style Functioning in Cabinet

90% निकासी, किस्तों में भुगतान: EPFO के नए नियम

BP & Diabetes Are Growing Concerns in Telugu States