Info
Politics

भर्तृहरि महताब 18वीं लोकसभा में प्रोटेम स्पीकर नियुक्त

राष्ट्रपति ने भाजपा सांसद भर्तृहरि महताब को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu)ने संविधान के आर्टिकल 95 (1) के तहत ओडिशा (Odisha)के कटक  (Cuttack Parliamentary Consituency) से भाजपा सांसद भर्तृहरि महताब (Bhartruhari Mahtab ) को प्रोटेम स्पीकर (Pro Tem Speaker) नियुक्त किया। भाजपा सांसद भर्तृहरि महताब (Bhartruhari Mahtab ) संसद में नवनिर्वाचित सांसदों को शपथ दिलाएंगे।

संविधान के अनुच्छेद 99 के अंतर्गत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu) ने  लोकसभा स्पीकर के चुनाव तक नवनिर्वाचित सांसदों को शपथ दिलाने में प्रोटेम स्पीकर (Pro Tem Speaker) की सहायता करने के लिए सांसद सुरेश कोडिकुन्निल, थलिक्कोट्टई राजुथेवर बालू, राधा मोहन सिंह, फग्गन सिंह कुलस्ते तथा सुदीप बंदोपाध्याय को नियुक्त किया।

नवनिर्वाचित सांसदों के शपथ ग्रहण में दो दिन का समय लगता हैं । भाजपा सांसद भर्तृहरि महताब 543 नवनिर्वाचित सांसदों को शपथ दिलाएंगे। इसके उपरांत लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा। लोकसभा अध्यक्ष के चुनाव होने तक भर्तृहरि महताब  (Bhartruhari Mahtab) प्रोटेम स्पीकर  (Pro Tem Speaker) के पद पर बने रहेंगे एवं पीठासीन अधिकारी के रूप में कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे।

लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव 26 जून को होगा।   27 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu) लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी । साथ ही आगामी 5 वर्ष के लिए नई सरकार के कामकाज की रूपरेखा प्रस्तुत करेंगी।

भर्तृहरि महताब (Bhartruhari Mahtab) कटक से सात बार के सांसद हैं। वर्ष 2017 में लोकसभा में होने वाली चर्चाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के तहत भर्तृहरि महताब को उत्कृष्ट सांसद पुरस्कार (Outstanding Parliamentarian Award)  से सम्मानित किया गया था। भर्तृहरि महताब (Bhartruhari Mahtab) ने 22 मार्च, 2024 को बीजेडी (BJD) की  प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा (Resign) दिया था और 28 मार्च 2024 में भाजपा (BJP)  में शामिल हुए।

भर्तृहरि महताब(Bhartruhari Mahtab)  का जन्म  8 सितंबर 1957 को ओडिसा  के भद्रक जिले के अगरपारा क्षेत्र में में हुआ। भर्तृहरि महताब के पिता स्वर्गीय डॉ. हरेकृष्ण महताब राजनीतिज्ञ थे। वर्ष 1998 में ओडिशा (Odisha)के कटक निर्वाचन क्षेत्र से भर्तृहरि महताब ने 12वीं लोकसभा के लिए चुनाव लड़ा था। वर्ष 1999, 2004, 2009, 2014 और 2019 में कटक निर्वाचन क्षेत्र से भर्तृहरि महताब को लोकसभा संसद के रूप में पुनः चुना गया था। भर्तृहरि महताब को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्ष 2017, 2018, 2019 , 2020 में संसद रत्न पुरस्कार मिला।

Congress High Command Eyes Kerala Infighting

Gulf Dreams Turn Deadly For 55,550 Telugu Youth

Telugu States Continue Border Dispute Over Five Villages

Telugu States ISIS Bust Exposes Digital Radicalisation Network

AP vs TG at Srisailam Dam: A Fresh Interstate Flashpoint Emerges!