Politics

प्रदेश स्तरीय आत्मनिर्भर भारत अभियान कार्यशाला

जयपुर: भाजपा प्रदेश कार्यालय में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान पर आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में स्वदेशी अपनाने का आह्वान किया गया।

भाजपा अनुसुचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री, सांसद एवं आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के प्रदेश प्रभारी डॉ भोला सिंह ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निरंतर देश में आत्मनिर्भरता की आवश्यकता को बढ़ावा दे रहे है। आत्मनिर्भरता का आह्वान देशभर में विभिन्न आयामों में गूंज रहा है, फिर चाहे वो भारतीय पर्यटन स्थलों के भ्रमण का मामला हो या स्वदेशी उत्पादों के उपयोग के लिए वोकल फॉर लोकल का आह्वान हो। भारतीय जनता पार्टी आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के माध्यम से देश के हर नागरिक तक पहुंचेगी और स्वदेश अपनाने का आह्वान करेंगी। इसके लिए 25 सितंबर पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती से 25 दिसंबर श्रद्धेय अटल जी की जयंती तक इस अभियान को चलाएगी।

सांसद डॉ भोला सिंह ने बताया कि आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के पहले चरण के तहत अक्टूबर माह में भाजपा सभी जिलों में तथा दूसरे चरण में नवंबर, दिसंबर में सभी मंडलों में जागरूकता अभियान चलाएगी। इसमें संबंधित सामाजिक एवं व्यावसायिक संगठनों तथा हितधारकों के साथ सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। इस दौरान व्यापारी सम्मेलन, उद्योग सम्मेलन, प्रभात फेरी, मशाल यात्रा, नुक्कड नाटक, मेला, किसान मार्च जैसे आयोजन किए जाएंगे। इसमें भारतीय उत्पादों के उपयोग और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने पर जोर दिया जाएगा। डॉ. भोला सिंह ने आह्वान किया ​कि हम सभी स्वदेशी अपनाएं, विदेशी से दूरी बनाएं। इस अभियान को हमें हर घर की रसोई से शुरू करना चाहिए। रसोई के उत्पादों में स्वदेशी उत्पाद और भारत में निर्मित उत्पाद के उपयोग को बढ़ावा देना चाहिए।

अभियान के प्रदेश संयोजक एवं सांसद दामोदर अग्रवाल ने बताया कि अभियान के सफल आयोजन के लिए प्रदेश की कार्यशाला शनिवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित की गई। इसके बाद जिला स्तर पर कार्यशाला होगी। इस अभियान के तहत सभी जिलों में आत्मनिर्भर भारत संकल्प रथ यात्रा निकाली जाएगी। आत्मनिर्भर भारत विषय पर सेमिनार, स्कूल—कॉलेजों में निबंध, कविता एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। दीपावली पर्व के समय लोगों को स्वदेशी उत्पाद खरीदने एवं दुकानदारों को स्वदेशी उत्पाद बेचने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा। विदेशी लाइटिंग उत्पादों की जगह दीयों के उपयोग को बड़े पैमाने पर बढ़ावा दिया जाएगा। इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री ओमप्रकाश भडाणा, प्रदेश मंत्री महेंद्र कुमावत, स्टेफी चौहान, भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ उपस्थित रहे।

Samasta Opposes PM SHRI, Liquor Tax Cut

Opposition Protests Low-Alcohol Tax Proposal in Assembly

मिशन-2027 के लिए भाजपा का चक्रव्यूह

NDA Govt Unveils 'Progress Report 24–26' to Mark 2 Years in Office

Congress Unease Grows Over Satheesan's Budget Plans