Politics

नई दिल्ली नगरपालिका परिषद की सदस्य सांसद बांसुरी स्वराज बनी

लोकसभा सांसद बांसुरी स्वराज को गृह मंत्रालय ने नई दिल्ली नगरपालिका परिषद की सदस्य के रूप में नियुक्त किया।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने लोकसभा सांसद बांसुरी स्वराज (Bansuri Swaraj) की नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) के सदस्य के रूप में नियुक्ति की अधिसूचना (Notification)जारी की। सांसद बांसुरी स्वराज (Bansuri Swaraj) ने नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) की सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की और परिषद की बैठक में शामिल हुई।

दिल्ली के मुख्य सचिव नरेश कुमार (Naresh Kumar) को नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) का चेयरमैन नियुक्त किया गया हैं। नरेश कुमार ने भी नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC)के चेयरमैन पद की शपथ ग्रहण कर अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया।

बांसुरी स्वराज (Bansuri Swaraj) का जन्म 3 जनवरी 1984 को नई दिल्ली (New Delhi) में हिन्दू ब्राह्मण परिवार में हुआ। बांसुरी स्वराज एक भारतीय वकील (Lawyer) ,राजनीतिज्ञ (Politician) एवं नई दिल्ली से लोकसभा की सदस्य (Parliament Member) हैं। सांसद बांसुरी स्वराज (MP Bansuri Swaraj) स्वर्गीय पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज (Former Minister Sushma Swaraj) तथा मिजोरम के पूर्व राज्यपाल स्वराज कौशल (Former Governor of Mizoram Swaraj Kaushal) की बेटी (Daugher) हैं।

बांसुरी स्वराज (Bansuri Swaraj) ने वारविक विश्वविद्यालय (Warwick University)से अंग्रेजी साहित्य में बी.ए. (ऑनर्स) की शिक्षा प्राप्त की। उसके बाद लंदन के प्रतिष्ठित बीपीपी लॉ स्कूल में कानून की पढ़ाई पूर्ण करने के बाद कानून में बैरिस्टर (Barrister)के रूप अर्हता प्राप्त की। इन्होंने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय (Oxford University) के सेंट कैथरीन कॉलेज से मास्टर ऑफ स्टडीज की पढ़ाई की।  वर्ष 2007 में बांसुरी स्वराज बार काउंसिल ऑफ दिल्ली में नामांकित हुईं।

इनर टेम्पल (Inner Temple) से कानून में बैरिस्टर (Barrister) बांसुरी स्वराज ने राजनीति में आने से पूर्व हरियाणा राज्य के अतिरिक्त महाधिवक्ता के रूप में काम करने का सम्मान प्राप्त किया था। बांसुरी स्वराज ने दिल्ली उच्च न्यायालय (Delhi High Court) में कानून का अभ्यास करने के अतिरिक्त भारत के प्रतिष्ठित सर्वोच्च न्यायालय में काम किया।

लोकसभा सांसद बनने से पूर्व बांसुरी स्वराज भाजपा की दिल्ली इकाई में सचिव के रूप में कार्यरत थी। बांसुरी स्वराज ने वर्ष 2024 में 18वीं लोकसभा के सांसद के रूप में अपना पहला चुनाव लड़ा और  निकटतम प्रतिद्वंद्वी आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सोमनाथ भारती (Somnath Bharti) को 78,370 मतों के अंतर से हराया।

LPG Supply Crisis May Force Closure of Kerala Restaurants

Day Thirteen: Heavy Strikes Hit Israel And Iran

Medico Suicides Expose Deep Flaws In Medical Education

Debt Trap: Rising State Borrowings & Mounting Farmer Loans

Why AP–TG Disputes Still Shape Politics in 2026?