Info
Politics

नंद किशोर यादव होंगे बिहार विधानसभा के नए अध्यक्ष

भाजपा नेता नंद किशोर यादव ने बिहार विधानसभा के नए अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया।

भाजपा नेता नंद किशोर यादव (Nand Kishore Yadav) ने आज विधानसभा के नए अध्यक्ष (Speaker) पद के लिए नामांकन (Nomination) दाखिल किया।   नामांकन के समय नंद किशोर यादव के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार(CM Nitish Kumar) , उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Deputy CM Samrat Choudhary) और विजय सिन्हा (Deputy CM Vijay Sinha) उपस्थित रहे। अध्यक्ष पद के लिए 14 फरवरी को मतदान होगा। आज वित्त मंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) विधानसभा सदन में बजट प्रस्तुत करेंगे। 

बजट पेश होने के बाद अध्यक्ष पद के नामांकन की सूचना राजभवन में भेजी जाएगी। राजभवन से स्वीकृति  मिलने के बाद बुधवार, 14 फरवरी को विधानसभा अध्यक्ष (Speaker) पद के लिए चुनाव कराया जाएगा। इस बार एक ही नामांकन होने के मद्देनज़र नंद किशोर यादव (Nand Kishore Yadav) का निर्विरोध स्पीकर (Speaker) चुना जाना लगभग तय हैं। चुनाव होने के बाद नंद किशोर यादव को विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी बिहार विधानसभा के 17वें नए अध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण कराएंगे।

छात्र आन्दोलन से विशेष पहचान बनी।

भाजपा (BJP) नेता नंद किशोर यादव का जन्म 26 अगस्त 1953 को हुआ। इनके दो पुत्र और दो पुत्री हैं। आरएसएस के प्रति समर्पित स्वयंसेवक के रूप में नंद किशोर यादव छात्रों की समस्याओं को लेकर संघर्षरत रहे। वर्ष 1971 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से और वर्ष 1974 में स्व. जयप्रकाश नारायण के क्रांति आन्दोलन से जुड़े। आंदोलन से जुड़ने के कारण नंद किशोर यादव ने स्नातक की पढ़ाई को बीच में ही छोड़ दिया। 18 फरवरी 1974 में पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ द्वारा आयोजित छात्र आन्दोलन से इन्हे विशेष पहचान मिली।

भाजपा नेता नंदकिशोर यादव वर्तमान समय में पटना साहिब (Patna Sahib) विधानसभा से विधायक (MLA) हैं। वर्ष1978 में नंद किशोर यादव पटना नगर निगम के पार्षद और 1982 में उप महापौर बने। 1983 में भाजपा से पटना महानगर के अध्यक्ष बनकर यह आगे ही विभिन्न पदों की तरफ अग्रसर रहे। पहली बार वर्ष 1995 में पूर्वी पटना विधान सभा क्षेत्र से विधायक (MLA) बने। नंद किशोर यादव 7 बार पूर्वी पटना (बाद में पटना साहिब) विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने।

एनडीए (NDA) सरकार में कई विभागों के मंत्री रह चुके नंद किशोर यादव ज़मीनी स्तर पर जनता से जुड़े हुए हैं।

Modi Government’s 12 Years Built Developed India’s Foundation

Why Revanth’s Hitler Analogy Backfired on Governance Debate

एकादशी व्रत का महत्व

पंचायत चुनाव की अंतिम मतदाता सूची में बढ़े 40 लाख से ज्यादा वोटर्स

ED Summons Veena Vijayan in CMRL-Exalogic Probe