Politics

जुलाई में प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक

मध्य प्रदेश भाजपा की नई प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक जुलाई में होगी जिसमे में संगठनात्मक एजेंडा और आगामी चुनावी रणनीति पर चर्चा होगी, मुख्यमंत्री मोहन यादव सहित वरिष्ठ नेता होंगे शामिल।

ओरछा में होगी नई टीम की पहली बड़ी बैठक

मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल द्वारा घोषित नई कार्यसमिति की पहली बड़ी बैठक 15 जुलाई के बाद ओरछा में आयोजित की जाएगी। इस कार्यसमिति में 106 सदस्य और 41 स्थायी आमंत्रित सदस्य शामिल हैं। यह बैठक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की नई टीम के गठन के बाद पहली महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक मानी जा रही है। इसमें पार्टी आगामी महीनों के लिए संगठनात्मक एजेंडा तय करेगी और राज्य में होने वाले राजनीतिक व चुनावी कार्यक्रमों को लेकर रणनीति बनाएगी। बैठक में प्रदेश स्तर से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को और सक्रिय करने पर चर्चा होने की संभावना है। प्रदेश भाजपा का फोकस कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय करने, आगामी अभियानों की रूपरेखा बनाने और जनता से सीधे जुड़ाव बढ़ाने पर रहेगा। कार्यसमिति के सदस्यों को अलग-अलग क्षेत्रों और विधानसभा स्तर पर जिम्मेदारियां भी सौंपी जा सकती हैं।

वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी से बढ़ेगा राजनीतिक महत्व

नई प्रदेश कार्यसमिति में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, जगदीश देवड़ा और कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सहित कई वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है। बैठक में सरकार और संगठन के बीच तालमेल को मजबूत करने पर भी चर्चा हो सकती है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल द्वारा घोषित 106-सदस्यीय कार्यसमिति में महिलाओं को विशेष प्रतिनिधित्व दिया गया है। नई समिति में 35 महिला सदस्यों को जगह दी गई है, जो कुल कार्यसमिति का करीब 33 प्रतिशत है। इसे संगठन में महिला भागीदारी बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। प्रदेश कार्यसमिति के अलावा 41 वरिष्ठ नेताओं को स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। इससे पार्टी अनुभवी नेताओं के मार्गदर्शन और संगठनात्मक अनुभव का लाभ लेना चाहती है।

मप्र विधानसभा में यूसीसी विधेयक पारित

IUML supports Kerala Waqf Board reconstitution move

मुगलसराय सीट पर चुनावी सरगर्मी तेज

KSU row exposes fresh cracks within Kerala Congress

तय समय पर होंगे यूपी विधानसभा चुनाव